कोटा

video: एक एप में समाएगी ‘एजुकेशन’ की पूरी दुनिया

कोटा कोचिंग्स से जुड़ी हर जानकारी अब एक मोबाइल एप्लीकेशन से हासिल की जा सकेगी। इस एप के जरिए छात्र कोचिंग संस्थानों, अभिभावकों, हॉस्टल और मैस प्रबंधकों से सीधे जुड़े होंगे और एक दूसरे के बारे में घर बैठे ही जानकारी जुटा सकेंगे।
2 min read
• •
Updated: 10 Mar 2017, 9:02 PM IST
discover whole kota education in the app
discover whole kota education in the app

कोटा कोचिंग्स से जुड़ी हर जानकारी अब एक मोबाइल एप्लीकेशन से हासिल की जा सकेगी। इस एप के जरिए छात्र कोचिंग संस्थानों, अभिभावकों, हॉस्टल और मैस प्रबंधकों से सीधे जुड़े होंगे और एक दूसरे के बारे में घर बैठे ही जानकारी जुटा सकेंगे। मोबाइल एप तैयार कर रही निजी कंपनी ने शुक्रवार को जिला प्रशासन के समक्ष एप्लीकेशन से जुड़ी जानकारियों का प्रजेंटेशन दिया।

जिला प्रशासन की पहल पर बेंगलूरू सॉफ्टवेयर कंपनी सोहम्सा सिस्टम्स इस मोबाइल एप को डवलप कर रही है। कंपनी प्रबंधन ने शुक्रवार को पुलिस एवं जिला प्रशासन, कोचिंग, हॉस्टल और मैस संस्थानों के प्रतिनिधियों के समक्ष इससे जुड़ी जानकारियां साझा की। इस एप के जरिए विद्यार्थियों के अभिभावक घर बैठे अपने बच्चे की गतिविधियों और इन संस्थानों के बारे में जान सकेंगे। सभी लोग एक दूसरे से जुड़े होंगे और कोई शिकायत होने पर एप के जरिए ही उसका समाधान निकाल सकेंगे।

ऐसे काम करेगा एप

एजु दुनिया के नाम से तैयार किए जा रहे इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकेंगे। कंपनी के सीईओ पराग प्रसाद ने बताया कि एक दूसरे की जानकारियां साझा करने से विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं की आसानी से निगरानी हो सकेगी। इसके साथ ही पूरे तंत्र में किसी को भी किसी से समस्या होती है तो उसका ऑनलाइन समाधान भी किया जा सकेगा।

सबसे अच्छी बात होगी कि जिला प्रशासन और पुलिस इन शिकायतों और परेशानियों के बारे में जानती होगी, इसलिए समाधान पर सीधी नजर भी रख सकेंगे। इतना ही नहीं इस एप्लीकेशन में आपातकालीन मदद का विकल्प भी दिया गया है। विद्यार्थी किसी मुश्किल में फंस जाए तो वह तुरंत मदद मांग सकता है। इसके लिए उन्हें मोबाइल नंबर अपलोड करने होंगे। जिस पर एप्लीकेशन के जरिए मदद का मैसेज भेजा जा सकेगा।

डीएमएस का भी हुआ प्रदर्शन

इस दौरान मौजूद रहे अभिषेक शर्मा ने बच्चों के कोचिंग संस्थान और हॉस्टल आने-जाने की जानकारी रखने के लिए तैयार किए गए अपने मोबाइल एप डिजिटल मोबाइल सिस्टम (डीएमएस) का भी प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला कलक्टर डॉ. रवि कुमार सुरपर, अतरिक्त पुलिस अधीक्षक अनन्त कुमार, सीएमएचओ डॉ. आरएन यादव, सहायक पर्यटन अधिकारी संदीप श्रीवास्तव, डॉ. एमएल अग्रवाल और सोहम्सा सिस्टम्स के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट रजनीश गुप्ता के साथ-साथ कोचिंग संस्थान, हॉस्टल-मैस और अभिभावक प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Published on: