
डिजिटल डेस्क पत्रिका. एक ओर जहां दुनिया में लोग अच्छी नौकरी और पैकेज के दिन -रात मेहनत करते है लेकिन फिर भी उन्हें अपनी मन मुताबिक सैलरी नहीं मिलती हैं वही दूसरी ओर दुनिया का एक शहर ऐसा भी है जहां पर घूमने के बदले जॉब और पैसा दोनों ही मिलता हैं।
मैक्सिको का कैनकुन शहर जहां पर सिर्फ 6 महीने रहने और काम करने के लिए एक टूरिस्ट वेबसाइट लोगों को 60000 डॉलर यानि 40 लाख रुपए दें रही हैं । पढ़कर आपको थोड़ा आश्चर्य जरूर होगा लेकिन ये 100 फीसदी सही है।
यह है जॉब प्रोफाइल
इस मजेदार जॉब का प्रोफाइल भी रोचक है। इसके तहत आपको सिर्फ घूमकर टूरिज्म को प्रमोट करना है। इसी के साथ होटल्स, रेस्तरां और अलग-अलग टूरिस्ट वेबसाइट के बारे में भी लोगों से अपने अनुभव शेयर करना हैं। खास बात यह है कि इस जॉब में आप दुनियाभर की सैर कर सकेंगे, अच्छी-खासी सैलरी भी मिलेगी और आपका सारा खर्चा वेबसाइट ही उठाएगी। अब आप भी ये ही सोच रहें होंगे कि इस जॉब को करने के लिए कोई डिग्री या एक्सपीरियंस की जरुरत होगी? तो चलिए हम आपको बता दें इस जॉब के लिए ना तो किसी क्वाालिफिकेशन की जरुरत है और न ही किसी अनुभव की। कोई फ्रेशर भी यह जॉब कर सकता हैं वो भी बिना डिग्री के।
यह है शर्ते
जॉब की एक शर्त भी हैं दरअसल एम्पलाई को कुछ टास्क पुरे करने होंगेे तब जाकर ही उसे जॉब मिलेगी। आपको अपना 1 मिनट का वीडियो शेयर करना होगा। इस वीडियो के जरिए आपको ये बताना होगा कि आप ये नौकरी क्यों करना चाहते हो और आपमें इस नौकरी को करने के लिए क्या खासियत हैं। इसके बाद हर वीडियो में किसी 5 वीडियो को चुना जाएगा और स्टेज पार करने के बाद साक्षात्कार होगा जिसके लिए मैक्सिको जाना होगा। इस जॉब का उद्देश्य हैं मैक्सिको के टूरिज्म को बढ़ाना। तो अगर आपमें भी कुछ खासियत हैं तो जल्द करिए अप्लाई।