कोटा

नशे में व्यक्ति ने अपने ससुर पर गंडासे से किया हमला, अस्पताल में भर्ती

शादी के कार्यक्रम में धनराज व उसके दामाद विक्रम मेघवाल के बीच आपस में कहासुनी व धक्का मुक्की हो गई।

less than 1 minute read
Jul 21, 2021
अस्पताल में भर्ती धनराज

कोटा. रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र के सोगरिया में एक व्यक्ति ने नशे में अपने ही ससुर पर गंडासे से हमला कर दिया। घायल ससुर को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है।

थानाधिकारी मुनिन्दर सिंह ने बताया कि सोगरिया निवासी दीपक मेघवाल ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार को वह परिवार सहित सीन्धा बालिदा में शादी के कार्यक्रम में गया था। वहां उसके पिता धनराज व उसके दामाद विक्रम मेघवाल के बीच आपस में कहासुनी व धक्का मुक्की हो गई। रात साढ़े 8 बजे के बाद सभी परिजन सोगरिया घर आ गए।

वहां विक्रम भी आ गया। उसने आते ही गाली-गलौच शुरू कर दी। इसके बाद दीपक और उसके पिता धनराज को रोक लिया। विक्रम ने गण्डासे से पिता धनराज के मार दी। इससे उनके दाएं पैर घुटने में लगी। विक्रम ने दीपक से भी मारपीट की। इससे उसके भी हल्की चोट आई है। घटना के बाद विक्रम भाग गया। पिता को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल लेकर गए। उधर थानाधिकारी मुनिन्दर सिंह ने बताया कि इस सम्बंध में रिपोर्ट दी गई है। घायलों का मेडिकल करवाया जाएगा। जांच शुरू कर दी है।

Published on:
21 Jul 2021 10:02 pm
Also Read
View All