कोटा

कमेटी के फरमान ने किया सब को हैरान, न होगी आतिशबाजी न बजेगा डीजे

2 दिसम्बर को ईद मिलादुन्नबी का जुलूस सादगी से निकाला जाएगा, जुलूस में डीजे बजाना, नाच-गाना और आतिशबाजी करना सख्त मना है।
2 min read
• •
Updated: 29 Nov 2017, 3:06 PM IST
Eid Miladunnabi, All India Sartit Committee, Procession, Hazira Dargah, Simplicity, DJ, Fireworks, Peaceful, Celebration, Pagamy Mohabbat, Respect for Women, Kota, Kota Patrika, Kota Patrika News, Rajasthan Patrika
पोस्टर विमोचन

कोटा . ऑल इंडिया सीरत कमेटी के तत्वावधान में 2 दिसम्बर को ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला जाएगा। यह दोपहर 2 बजे से चमन होटल से रवाना होकर हजीरा दरगाह पुलिस चौकी पर समाप्त होगा। जुलूस में 15 बग्गी, 12 घोड़े, ऊंट शामिल रहेंगे। अध्यक्ष लियाकत हुसैन अंसारी ने बताया कि इस वर्ष ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शांतिपूर्ण व सादगी से निकाला जाएगा। नाच-गाने अनावश्यक शौर व आतिशबाजी पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। इससे पहले मंगलवार को कमेटी के पदाधिकारियों अध्यक्ष लियाकत हुसैन अंसारी,उपाध्यक्ष हबीब खान, अब्दुल मुकीम कादरी बिसायती, अरमान पठान, सचिव सिराज अहमद, अकील हुसैन, हकीम बक्श, कमेटी के सरपरस्त मोहम्मद मियां की मौजूदगी में पोस्टर का विमोचन किया गया।

जश्ने मिलाद सम्पन्न

श्रीपुरा स्थित वारसी दौलतखाने पर जश्ने मिलाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की सदारत शाबिया वारसी ने की। मुख्य अतिथि सहीका बानो रही। शीबा वारसी ने नात पेश की। उन्होंने तकरीर में कहा कि ईदमिलादुन्नबी का दिन और यह पूरा माह एकता, प्रेम व भाईचारे का संदेश देता है।

हिन्द एकता मंच की ओर से चश्मे की बावड़ी के पास पैगामे मोहब्बत का आयोजन किया। इसमें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर परिचर्चा की गई। इसमें समाज की महिलाओं का सम्मान भी किया गया। कमेटी के तत्वावधान में बुधवार रात को 8 बजे से श्रीपुरा मोटर स्टैंड पर होगा जिसमें ख्यातनाम उलेमाकिराम शिरकत करेंगे।

जलसा एक को, लंगर 2 को

जश्ने बरकात आले मुस्तफा लंगर कमेटी की ओर से एक दिसम्बर को रात 9 बजे से कोटड़ी क्षेत्र स्थित जमाल रोड पर जलसे का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष आबिद कागजी ने बताया कि इसमें कई उलेमाकिराम शिकरत करेंगे। कमेटी की ओर से दो दिसम्बर को लंगर का आयोजन किया जाएगा।

Published on: