कोटा

कोटा में आज पूरी रात बंद रहेगी बिजली, शुक्रवार को भी बंद के आसार, जानिए, कब से कब तक गुल रहेगी बिजली

एक बार फिर कोटा के दरवाजे पर भारी भरकम ट्रोला आ खड़ा हुआ है। गुरुवार रात 11 बजे से शुक्रवार सुबह 6 बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी।
2 min read
• •
Apr 11, 2019
power Cut
कोटा में आज पूरी रात बंद रहेगी बिजली, शुक्रवार को भी बंद के आसार, जानिए, कब से कब तक गुल रहेगी बिजली

- गुरुवार रात 11 बजे से शुक्रवार सुबह 6 बजे तक बंद रहेगी बिजली

कोटा. एक बार फिर कोटा के दरवाजे पर भारी भरकम ट्रोला आ खड़ा हुआ है। गुरुवार रात 11 बजे से शुक्रवार सुबह 6 बजे तक बिजली बंद कर इसे शहर की सड़कों से निकाला जाएगा। रास्ते में मुश्किलें आई तो कटौती का वक्त भी बढ़ सकता है।


गुजरात के बड़ौदा स्थित 220 केवी जीएसएस के लिए झांसी के भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ( bhel ) से जंबो ट्रांफसर लेकर जा रहा ट्रोला बुधवार को कोटा पहुंच गया। ट्रोले में रखे ट्रांसफार्मर की ऊंचाई करीब 20 फीट है। इसके Kota की सड़कों से गुजरते वक्त बिजली के तारों के छूने की आशंका के चलते जिला प्रशासन ने गुरुवार रात 11 बजे से शुक्रवार सुबह 6 बजे तक बारां रोड़ से आ रहे इस ट्रोले को चित्तौडगढ़़ की ओर रवाना करने की इजाजत दी है।

केईडीएल के सीओओ मुकेश गर्ग ने बताया कि ट्रोले को शहर के बीच से निकालने के लिए गुरुवार रात 11 से रात 2 बजे तक बोरखेड़ा, कृषि विज्ञान केंद, उज्ज्वल विहार, नयापुरा, एसपी कार्यालय, पुलिस लाइन, सिविल लाइन, जेल रोड क्षेत्र में Power shutdown रहेगी। इसके बाद रात 2 बजे से शुक्रवार सुबह 6 बजे तक बूंदी रोड, कुन्हाड़ी पेट्रोल पंप के आस-पास, पाŸवनाथ नगर और ढोला मारु रिसोर्ट के आसपास की बिजली बंद की जाएगी।

केडीएल अधिकारियों के अनुसार जरूरत होने पर शुक्रवार को भी बिजली बंद की जा सकती है। उपभोक्तओं को परेशानी न हो इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। ट्रोले के कोटा से निकलने के दौरान झुलते तारों को ऊंचा करवाया जा रहा है। साथ ही ढीले तारों को कसवाने का काम भी किया जाएगा।

Updated on:
11 Apr 2019 09:18 am
Published on:
11 Apr 2019 08:00 am