कोटा

KDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई: 50 बीघा की संपत्ति पर चला पीला पंजा, 20 करोड़ की जमीन को करवाया अतिक्रमण मुक्त

Encroachment Removed: केडीए अधिकारियों की अगुवाई में अतिक्रमण निरोधक दस्ता और पुलिस मौके पर पहुंची और सुबह करीब 11 बजे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की, जो करीब पांच घंटे शाम 4 बजे तक चली।

2 min read
Feb 28, 2026
फोटो: पत्रिका

Kota Development Authority Action: कोटा विकास प्राधिकरण (केडीए) की ओर से शुक्रवार को मंडाना में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 50 बीघा भूमि से अतिक्रमण हटवाया गया। करीब पांच घंटे चली कार्रवाई में केडीए ने 20 करोड़ रुपए से अधिक कीमत की भूमि अतिक्रमियों से मुक्त करवाई।

केडीए सचिव मुकेश चौधरी ने बताया कि आयुक्त ममता तिवाड़ी के निर्देश पर शुक्रवार को मंडाना में राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास के क्षेत्र से 50 बीघा भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। मंडाना में केडीए की भूमि पर अतिक्रमण कर चारदीवारी व अन्य निर्माण कर लिए गए थे।

ये भी पढ़ें

Rajasthan New Road: राजस्थान में मिसिंग लिंक सड़कों के लिए 500 करोड़ रुपए अतिरिक्त, 900 करोड़ से इन जिलों में बनेंगी नई सड़कें

मामले में शिकायत मिलने के बाद शुक्रवार को केडीए अधिकारियों की अगुवाई में अतिक्रमण निरोधक दस्ता और पुलिस मौके पर पहुंची और सुबह करीब 11 बजे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की, जो करीब पांच घंटे शाम 4 बजे तक चली। इस दौरान बुलडोजरों ने सरकारी भूमि खसरा संख्या 1630, 1661, 1668 पर अतिक्रमण कर बनाई गई चारदीवारी और अन्य निर्माण को ध्वस्त किया।

इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान केडीए अधिकारियों ने वहां केडीए सम्पत्ति के बोर्ड लगाए और लोगों को दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। इस दौरान तहसीलदार ललित किशोर नागर, भू अभिलेख निरीक्षक हरीश कुमार गुप्ता, भवानी शंकर कारपेंटर, हरिश्चंद्र प्रजापत पटवारी और रोहिणी महावर, प्राधिकरण जाप्ता और पुलिस मौजूद रही।

निगम ने संतोषी नगर, तलवंडी क्षेत्र से हटाए अतिक्रमण

कोटा नगर निगम कोटा की ओर से शुक्रवार को संतोषी नगर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि निगम की अतिरिक्त आयुक्त के नेतृत्व में अतिक्रमण निरोधक टीम की ओर से संतोषी नगर चौराहे पर मुख्य मार्ग पर दुकानदारों की ओर से ठेले व थडियां लगाकर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई तथा दुकानदारों को भविष्य में अतिक्रमण नहीं करने के लिए सख्त चेतावनी दी गई।

अतिक्रमण निरोधक टीम ने सम्राट चौराहा से लेकर तलवंडी तक मुख्य मार्ग पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई एवं स्टेशन क्षेत्र में दुकानों के आगे हो रहे अस्थायी अतिक्रमण को हटाते हुए दुकानदारों से वापस अतिक्रमण नहीं करने के लिए समझाइश की गई। इस दौरान संजीव कुमार, नरेंद्र शाक्यवाल, मुकेश तंवर समेत जाप्ता एवं संसाधन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें

Jaipur Metro : जयपुर मेट्रो फेज-2 पर नया अपडेट, सीएम भजनलाल ने की बड़ी घोषणा

Published on:
28 Feb 2026 02:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर