कोटा

राजस्थान के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन प्रोसेज शुरू, 29 जून तक होंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 4 राउंड में होगी काउंसलिंग

प्रदेश के करीब 87 निजी और 14 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले की दौड़ शुरू हो गई है। विद्यार्थियों के लिए 30 मई से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत होगी।
2 min read
• •
May 17, 2019
Admission Open in Engineering  Collage
राजस्थान के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन प्रोसेज शुरू, 29 जून तक होंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 4 राउंड में होगी काउंसलिंग

कोटा. प्रदेश के करीब 87 निजी और 14 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले की दौड़ शुरू हो गई है। बेचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक) और बेचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बीई) प्रथम वर्ष की करीब 38,821 सीटों पर दाखिले के लिए सेंटर फॉर इलेक्ट्रिक ग्रीवांस (सीईजी) को नोडल एजेंसी बनाया गया है। जो राजस्थान इंजीनियरिंग एडमिशन प्रोसेस (रीप) 2019 के लिए 25 मई तक सीट मेट्रिक्स तैयार करने के बाद विद्यार्थियों के लिए 30 मई से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत कर देगा।

प्रदेश के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों को राजस्थान अभियांत्रिकी प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पहले रीप-2019 में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। 25 मई तक रजिस्ट्रेशन कराने वाले कॉलेजों को ही एडमिशन नोडल एजेंसी सीईजी प्रवेश प्रक्रिया में शामिल करेगी। कॉलेजों की संख्या और उपलब्ध सीटों का आंकड़ा इक_ा होने के बाद विद्यार्थी 30 मई से 30 जून तक दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे। प्रदेश में दो तकनीकी विश्वविद्यालय होने के बाद पहली बार दाखिला प्रक्रिया आयोजित की जा रही है।

चार महीने चलेगी प्रवेश प्रक्रिया
इस बार इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया करीब चार महीने तक चलेगी। रीप स्टेट कॉर्डिनेशन कमेटी के मुताबिक पहले राउंड में विकलांग, एक्स सर्विसमैन और बाहरी राज्यों के छात्रों को दाखिले का मौका दिया जाएगा, जबकि दूसरे राउंड में राजस्थान के छात्रों के दाखिले होंगे। वहीं तीसरे राउंड में पहले और दूसरे राउंड में दाखिला लेने वाले छात्रों को अपवर्ड मूवमेंट का मौका मिलेगा। इसके बाद भी यदि सीटें खाली रह जाती हैं तो चौथे राउंड की काउंसलिंग आयोजित कर इन सीटों पर दाखिले दिए जाएंगे। बड़ी बात यह है कि पहले तीन राउंड की काउंसलिंग में चयनित हो चुके छात्र भी यदि इन सीटों पर दाखिला लेना चाहेंगे तो वह अपना पिछला एडमिशन रद्द करा स्पेशल राउंड की काउंसलिंग में शामिल हो सकेंगे। 14 अगस्त को स्पेशल राउंड में सलेक्टेड कैंडिटेट की रिपोर्टिंग के साथ चार महीने तक चलने वाली प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

खाली रह गईं थी तिहाई सीटें
शैक्षणिक सत्र 2018-19 के दौरान राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध 68 इंजीनियरिंग कॉलेजों में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने 27,349 सीटों की सेंक्शन दी थी, लेकिन रीप-2018 के जरिए सिर्फ 12,182 सीटें ही भरी जा सकीं, जबकि बीकानेर तकनीकी विवि से संबद्ध 33 इंजीनियरिंग कॉलेजों में परिषद ने 11,472 सीटें सेंक्शन की थी, जिसमें से सिर्फ 3130 पर ही दाखिले हो सके।

Updated on:
17 May 2019 02:25 pm
Published on:
17 May 2019 02:25 pm