कोटा

राजस्थान के इस स्टेशन पार्किंग पर वसूल रहे थे मनमाना शुल्क, निरस्त किया ठेका, अब ठेकदार के खिलाफ होगी कार्रवाई

Railway Station Parking Contract Cancelled: रेलवे अधिकारियों ने अदालत को बताया कि वेस्टर्न सेंट्रल रेलवे की गाइड लाइन के अनुसार पार्किंग क्षेत्र में यात्री सुविधाओं को सुनिश्चित किया जाएगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Feb 2025, 8:50 AM IST
Feature image

Sogaria Station Extra Parking Charges Case: कोटा रेलवे मंडल ने सोगरिया रेलवे स्टेशन पर चलने वाले पार्किंग ठेके को निरस्त कर दिया है और कॉन्ट्रेक्टर की डिपॉजिट भी जब्त कर ली है। यह कार्रवाई स्थायी लोक अदालत में दायर जनहित याचिका पर हुई। अधिवक्ता सुजीत स्वामी की ओर से दायर की गई याचिका के बाद रेलवे अधिकारियों ने ठेकेदार के खिलाफ सख्त कदम उठाया।

स्थायी लोक अदालत में रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सोगरिया स्टेशन पर पार्किंग शुल्क के नाम पर मनमानी वसूली और सुविधाओं की कमी की शिकायतें मिलने के बाद मौजूदा फर्म का टेंडर निरस्त कर दिया गया है। वर्तमान में वहां कोई नया ठेका फर्म नियुक्त नहीं किया गया है। रेलवे अधिकारियों ने अदालत को बताया कि वेस्टर्न सेंट्रल रेलवे की गाइड लाइन के अनुसार पार्किंग क्षेत्र में यात्री सुविधाओं को सुनिश्चित किया जाएगा।

याचिका में यह भी उल्लेख किया गया था कि सोगरिया स्टेशन और कोटा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 के पास पिक एंड ड्रॉप के नाम पर बिना वजह पार्किंग शुल्क लिया जाता था, जिसके कारण कई बार विवाद और झगड़े होते थे। साथ ही, स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं में सुधार की आवश्यकता जताई गई थी, जिसमें शेड और पुलिस व्यवस्था की मांग भी की गई थी।

Updated on:
27 Feb 2025, 8:50 AM IST
Published on: