कोटा

दिवाली पर कोटा में 32 जगह लगी आग, कार और बाइक तक जलीं

दिवाली के मौके पर कोटा में 32 जगह आग लगने से अग्निशमन कर्मियों के पसीने छूट गए। आग से कार और बाइक तक चल गईं।
2 min read
• •
Updated: 22 Oct 2017, 8:21 AM IST
fire on Diwali, fire on Diwali in Kota, fire in Kota, Rajasthan Patrika Kota, Kota Rajasthan Patrika, Kota News, letest news Kota
fire on Diwali at 32 places in Kota

दिवाली के मौके पर कोटा में 32 जगह आग लगी। आग लगने की इन घटनाओं में कार और बाइक तक जल गई। गनीमत यह रही कि अग्निशमन कर्मियों की मुस्तैदी की वजह से कहीं भी आग बेकाबू नहीं हो सकी। हालांकि आग लगने की घटनाओं की वजह से अग्निशमन कर्मियों को छुट्टी के दिन भी 24 घंटे ड्यूटी करनी पड़ी।

दिवाली पर जलीं दुकानें

अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि गुमानपुरा मल्टीपरपज स्कूल के सामने पंजवानी कॉम्पलेक्स स्थित स्वर्ण सागर ज्वैलर्स की दुकान में शनिवार तड़के अचानक आग लग गई। धुआं उठने पर लोगों ने पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही 4 दमकल मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया। इस दौरान शोरूम मालिक भी मौके पर पहुंच गए। करीब 4 घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। आग से दुकान का फर्नीचर व अन्य सामान जल गया। वहीं तलवंडी स्थित सुवालाल कचौरी वाले की दुकान में भी शुक्रवार देर रात आग लग गई। सूचना पर तुरंत दमकलें पहुंची। धुआं अधिक होने पर शटर तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन दुकान मालिक आ गए। करीब आधा घंटे में आग पर काबू पा लिया।

पटाखों से जली कार व बाइक

राकेश व्यास ने बताया कि शनिवार शाम को कुन्हाड़ी स्थित आदर्श नगर में कार व बाइक में आग लगी थी। जिसे दमकल ने मौके पर पहुंच बुझाया। कुन्हाड़ी थाने के एएसआई अतर सिंह ने बताया कि आदर्श नगर स्थित निजी स्कूल परिसर में खड़ी कार व बाइक और स्कूटी में आग लगी थी। आग से तीनों वाहन जलकर खाक हो गए। कार मालिक संजय विजय ने बताया कि उन्हें रविवार सुबह शहर से बाहर जाना था। उन्होंने स्कूल परिसर में कार व स्कूटी खड़ी की थी। चौकीदार की बाइक भी वहीं खड़ी थी। आग संभवत: पटाखों से लगी है। आग से तीनों वाहन जलकर खाक हो गए।

कचरे व झाडि़यों में भी लगी

राकेश व्यास ने बताया कि शहर में 32 जगहों पर आग लगने की सूचनाएं मिली। सभी जगहों पर गाडि़यां भेजी गई। 3-4 जगहों पर बड़ी आग के अलावा करीब 80 प्रतिशत आग कचरे व झाडि़यों में लगी। 45 फायरमैन 24 घंटे ड्यूटी पर रहे। आईएल फैक्ट्री परिसर, हवाई अड्डा परिसर, नांता स्थित टंचिंग ग्राइंड, जैन दिवाकर के पास, छावनी और नांता स्थित बरड़ा बस्ती की टापरियों में भी आग लगने की सूचनाएं मिली थी। सभी जगहों पर समय रहते आग पर काबू पा लिया।

Published on: