कोटा

होजरी दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग

जवाहर नगर थाना क्षेत्र में घोड़ा चौराहा से सीएडी रोड पर राजानी पार्क किनारे फुटपाथ पर लगी होजरी की दुकान में रविवार दोपहर अचनाक आग लग गई।

less than 1 minute read
Mar 07, 2021
होजरी दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग

कोटा. जवाहर नगर थाना क्षेत्र में घोड़ा चौराहा से सीएडी रोड पर राजानी पार्क किनारे फुटपाथ पर लगी होजरी की दुकान में रविवार दोपहर अचनाक आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फायरमैन शाहनवाज शेख ने बताया कि पुलिस कन्ट्रोल रूम से 4.30 बजे सूचना पर एक दमकल मौके पर पहुंची तो मौके पर दुकान से आग की लपटें निकल रही थी। एक दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया। फायरमैन ब्रजमोहन ने बताया कि रविवार होने की वजह से दुकान बंद थी। दुकान के ऊपर से विद्युत लाइन के तार गुजर रहे हैं। आग शार्ट सर्किट से ही लगी है। आग की सूचना पर दुकान मालिक साजीदेहड़ा निवासी अमजद खान मौके पर पहुंचा। उसने बताया कि दुकान में कपड़े, जूते, चप्पल सहित होजरी का अन्य सामान था। आग से करीब 2.50 से 3 लाख का नुकसान हो गया। फायरमैन हरीश, पवन कुमार, सतीश व विकास भी मौके पर मौजूद रहे।

Published on:
07 Mar 2021 09:58 pm
Also Read
View All