
कोटा.अनंतपुरा पुलिस ने चरत गुर्जर हत्याकांड के मुख्य आरोपी दिलीप गोचर समेत चार आरोपियों को रिमांड अवधि पूरा होने पर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस शेष आरोपियों की तलाश कर रही है।
थानाधिकारी देवेश भारद्वाज ने बताया कि 13 अक्टूबर की दोपहर थाना क्षेत्र की बोम्बे योजना निवासी दिलीप गोचर अपने साथियों के साथ अजय आहूजा नगर पहुंचा, जहां उससे अजय आहूजा नगर निवासी चरत गुर्जर को मोबाइल पर फोन कर बाहर बुलाया और बाहर आते ही दिलीप के साथियों ने चरत पर लाठियों से हमला कर दिया। दिलीप ने कपड़ों में से चाकू निकालकर चरत की पीठ पर वार किया। जिससे किडनी व तिल्ली कटने से उसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। इस मामले में गठित पुलिस टीम ने 15 अक्टूबर को तीन आरोपियों विशाल मीणा, अमन कुमार एवं राजा वैष्णव को गिरफ्तार कर लिया, जबकि 16 अक्टूबर को मुख्य आरोपी दिलीप गोचर को गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपियों को न्यायालय ने रिमांड के लिए पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या के प्रयुक्त चाकू , बाइक, लाठियां बरामद की। आरोपियों ने बताया कि चरत ने दिलीप की बहन का बाल विवाह रूकवा दिया था। पुलिस मामले में शेष तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।