कोटा

प्रोपर्टी खरीदने से पहले पढ़ ले ये खबर वरना हो सकते है लाखों की धोखाधड़ी के शिकार

कोटा. भूंखड़ बेचने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी की जा रही है। मिलीभगत कर लाखों रूपए लूटे रहे हैं जिसमें से एक मामले का खुलासा हुआ। आप भी रहे सतर्क इनसे

2 min read
Oct 26, 2017
Fraud in Property Dealing in Kota

कोटा . बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में सिवायचक भूमि पर भूखंड बेचान के नाम पर प्रॉपर्टी डीलर समेत दो जनों ने एक व्यक्ति से दो लाख रुपए हड़प लिए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

बारां जिले के हरिपुरा निवासी सुरेन्द्र कुमार मीणा ने महावीर नगर प्रथम निवासी सुरेश चौधरी और बारां की न्यू नाकोड़ा कॉलोनी निवासी सुनीता हाड़ा के खिलाफ अदालत में परिवाद पेश किया था। इसमें कहा था कि सुरेश ने बोरखंड़ी में श्रीनाथ विहार आवासीय योजना के नाम से प्लानिंग काटकर भूखंड बेचे थे।

जब उसने सुरेश से भूखंड खरीदने की बात कही तो उसने कहा कि एक भूखंड सुनीता हाड़ा को बेचा है। अब वह उस भूखंड को बेचना चाहती है, वह उस भूखंड को दिलवा सकता है। इस पर वह सहमत हो गया। उसने 9 लाख रुपए में भूखंड खरीदने का सौदा तय कर लिया। इसमें से दो लाख रुपए तो उसी समय दे दिए। शेष रकम भूखंड की रजिस्ट्री करवाने पर देना तय हुआ। जब निर्धारित समय पर रजिस्ट्री करवाने को कहा तो सुरेश टालमटोल करता रहा।

Read More: पर्यावरण व बेटी बचाने के लिए 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आज से आगाज

बाद में जानकारी करने पर पता चला कि उसे जो भूखंड बेचा गया है, वह सिवायचक भूमि पर है। उसे बेचने का उन्हें अधिकार ही नहीं था। जब उनसे रकम लौटाने को कहा तो उन्होंने इनकार कर दिया। इस तरह से सुरेश व सुनीता ने आपसी मिलीभगत कर षड्यंत्रपूर्वक भूखंड बेचान के नाम पर उससे दो लाख रुपए हड़प लिए। इस परिवाद पर बोरखेड़ा पुलिस ने महिला समेत दोनों जनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Published on:
26 Oct 2017 07:49 pm