
कोटा. देशभर से कोटा में पढऩे आने वाले नवोदय के पूर्व छात्रों के लिए खुशखबर है। अब उन्हें आर्थिक तंगी के चलते अपनी पढ़ाई नहीं छोडऩी पड़ेगी। नवोन्मेष सेवा समिति व सर्वोत्तम कोचिंग संस्थान की ओर से उन्हें नि:शुल्क कोचिंग के साथ आवास व भोजन की व्यवस्था मिलेगी। इसके लिए उन्हें एक जुलाई को आयोजित एक स्कॉलरशिप एक्जाम में भाग लेना होगा। इसमें टॉप 100 का मेरिट के आधार पर चयन करके स्कॉलरशिप दी जाएगी। जिसमें से 21 सर्वश्रेष्ठ मेरिट होल्डर्स विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क अध्ययन,आवास व भोजन व्यवस्था रहेगी। शेष बच्चों के लिए40 व 50 प्रतिशत स्कॉलरशिप उपलब्ध कराई जाएगी। सर्वोत्तम कोचिंग संस्थान से चंद्रमौलि सर ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून है।
नवोन्मेष के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन द्वारा 100 से अधिक बच्चों का पंजीकरण हो चुका है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए www.janvaa.com, www. navonmesh.in पर आवेदन कर सकते हैं। नवोन्मेष के अध्यक्ष डॉ. पंकज खंडेलवाल व प्रवक्ता पंकज बागड़ी ने बताया कि नवोदय विद्यालय में पढऩे वाले सभी 80 प्रतिशत बच्चे ग्रामीण क्षेत्र के होते है। बच्चे होनहार होते हैं, लेकिन आर्थिक रूप कमजोर होने के कारण पिछड़ जाते हैं।
नवोन्मेष सेवा समिति एेसे छात्रों को कोटा कोचिंग संस्थानों की मदद से इन प्रतिभावान विद्यार्थियों को लाभान्वित कर रहा है।