कोटा

OMG: राजस्थान की ऐसी अदालत जहां रातभर चलता है जुआ और सुबह होता है जुर्म का फैसला

एक छोर से दूसरे छोर तक काफी बड़ा परिसर और उसमें भी आधे में अंधेरा। कार्यालय समय समाप्त होने के बाद ताश खेलने वालों का रहता है जमावड़ा।
2 min read
• •
Updated: 29 Apr 2018, 11:49 AM IST
Court

कोटा . एक छोर से दूसरे छोर तक काफी बड़ा परिसर और उसमें भी आधे में अंधेरा। कार्यालय समय समाप्त होने और अवकाश के दिन भी रात तक ताश खेलने वालों का जमावड़ा। रात में मात्र एक चौकीदार। कोई चोर या अपराधी घुस जाए तो उसका पता तक नहीं चले।

फिर भला कैसे परिसर में चोरियां नहीं होंगी, या समाजकंटकों का जमावड़ा नहीं होगा। यहां हम हालात बयां कर रहे हैं उस अदालत परिसर के जो कलक्ट्री के सामने और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के आवास वाले वीआईपी जोन में आता है।

अदालत जहां अपराधियों को उनके किए जुर्म की सजा मिलती है, अब अपराधी उसके परिसर को भी निशाना बनाने लगे हैं। परिसर से एक सप्ताह पहले रात में एलईडी व एक कर्मचारी की दिनदहाड़े बाइक चोरी होने के बाद शनिवार रात को 'पत्रिका टीम परिसर में पड़ताल को पहुंची तो हालात अच्छे नहीं दिखे।

Read More: पुलिस से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या,कोटा के रंगबाड़ी बालाजी मंदिर परिसर में पीया कीटनाशक

कोई भी आए, बैठ जाए
रात 8 बजे का समय था। तीनों मुख्य द्वार तो बंद थे लेकिन पीछे के हिस्से में अम्बेडकर मूर्ति के पास से इतनी खुली जगह है कि कोई भी आसानी से प्रवेश कर सकता है। परिसर में आधे से अधिक हिस्से में घोर अंधेरा था। कोई भी आकर बैठ जाए तो उसे देख पाना तक मुश्किल।

वकीलों के बैठने वाली गैलेरी और पाटों पर अंधेरा था, आधे परिसर में लाइट्स जली थी। कई वकीलों की सीटों पर पंखे चलते नजर आए। पूरे परिसर में एक मात्र चौकीदार घूमता मिला। वह एक तरफ जाए तो दूसरी तरफ ध्यान रखने वाला कोई नहीं। रात दस बजे बाद दूसरा चौकीदार आता बताया। गार्ड रूम में दो-तीन पुलिस वाले तैनात हैं लेकिन वे एक ही जगह पर बैठे दिखे।

अवकाश के दिन भी ताश पत्ती
परिसर में बने मनोरंजन कक्ष में दिन के समय ही नहीं, रात तक ताश खेलने वालों का तांता रहता है। वकीलों के लिए बने इस कक्ष में बाहरी लोग भी रात तक ताश खेलते हैं। चौथे शनिवार को अवकाश होने के बावजूद रात के समय कक्ष का ताला खुला था। ताश की गड्डियां गवाही दे रही थी कि कुछ समय पहले तक यहां ताश खेलने वाले मौजूद थे।

Read More:राजा के आने से बरसों बाद जाग उठा जंगल और विकसित हो गया 'वायरलेस सिस्टम'

सीसीटीवी कैमरे नहीं
छोटे-छोटे सरकारी भवनों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात कही जा रही लेकिन अदालत परिसर में एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं है। यहां पूर्व में कई घटनाएं होने पर और जनहित याचिकाओं पर कैमरे लगाने के आदेश हो चुके हैं। लेकिन इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। नतीजा यह कि एलईडी व बाइक चोरों का पुलिस आज तक का पता लगा सकी।

Published on: