
कोटा. जिले के सांगोद क्षेत्र के किसान कय्यूम ने सोमवार को गांव में जहर खा लिया। जिसे परिजनों ने एमबीएस अस्पताल के इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को अस्पताल के दौरे पर जिला कलक्टर गौरव गोयल कय्यूम की बीमारी का कारण पूछा तो बेटे ने बताया कि पिताजी ने इस साल 8 बीघा खेत बटाई पर लिया था।
video : गुस्साए किसानों ने रोकी कलक्टर की कार, पुलिस के उडे होश
जिसमें लहसुन की खेती की थी। पिताजी ने सोमवार को किन कारणों से जहर खाया। इस बारे में मुझे कुछ पता नहीं है। बेटे की बात सुन कलक्टर बिना कुछ कहे आगे निकल गए।
गिरे भाव के गम में गश खाकर गिरा बुजुर्ग किसान, मौत
हरनावदाशाहजी (बारां). लहसुन के गिरे भावों ने एक और किसान की जान ले ली। कस्बे में अकलेरा मार्ग पर पैदल जा रहे गुराड़ी निवासी रामकल्याण मीणा (60) की शुक्रवार सुबह करीब दस बजे गश खाकर सड़क पर गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतक मुनाफा काश्त कर लहसुन बुवाई करने के दौरान हुए लाखों रुपए के खर्च एवं अब भाव नहीं मिलने के कारण परेशान था।
Read More: लहसुन की आंच से फिर सुलगे किसानों के अरमान, दाम में भारी गिरावट, लागत निकालने में आ गया पसीना
एएसआई धर्मपाल यादव ने बताया कि सुबह 10 बजे सरपंच हेमंत दोलिया ने फोन पर किसी व्यक्ति के सड़क पर गश खाकर गिरने की सूचना दी थी। इसके बाद मौके पर पहुंचे तो लोगों ने उसे बैंच पर लेटा रखा था। बाद में उसे तुरंत चिकित्सालय पहुंचाया जहां जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
लहसुन के भाव से परेशान था, आया हार्ट अटैक
चिकित्सक ने मृत्यु का कारण हृदय गति रुकना बताया है। पुलिस ने मृतक की जेब में मिले मोबाइल से छीपाबड़ौद थाना क्षेत्र के गुराडी गांव निवासी परिजनों को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम करवाया। परिजनों ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने बोरखेड़ी गांव में 20 बीघा जमीन मुनाफा काश्त से लेकर लहसुन की बुवाई की थी। जिसमें पांच छह लाख रुपए का खर्चा हुआ था, लेकिन भाव नहीं मिलने से रामकल्याण पिछले कई दिनों से परेशान था। शुक्रवार सुबह आठ बजे घर से रामपुरिया की ओर जाने की कहकर घर से निकला था।