कोटा

Big News: लहसुन के भाव सुन किसान को लगा सदमा, जहर खाकर दी जान

बारां जिले के रहलाई गांव में विषाक्त खाकर एक किसान ने जान दे दी। लहसुन के भावों में गिरावट से हताश होकर जान देने की बात सामने आई है।

2 min read
Apr 22, 2018

बारां/अटरू. जिले के रहलाई गांव में विषाक्त खाकर एक किसान ने जान दे दी। बुधवार शाम विषाक्त खाने से तबीयत बिगडऩे पर उसे रात को बारां लाया गया था, बारां से कोटा रैफर किया गया, जहां गुरुवार अलसुबह उसका दम टूट गया। मृतक पर कर्जा होने व लहसुन के भावों में गिरावट से हताश होकर जान देने की बात सामने आई है।

Read More: 'राजा' अलफांसो का घर बसाने को राजस्थान सरकार आर-पार की लड़ाई को तैयार

जानकारी के अनुसार किसान रेवड़ीलाल मेघवाल (60) के पास 15 बीघा जमीन है। इसमें सात बीघा में लहसुन बोया था। पहले ही वह कर्ज से परेशान था। ऐसे में लहसुन के टूटे भावों से वह अवसाद में आ गया। बुधवार को वह बारां गया था, जहां लहसुन के भाव डेढ़ रुपए किलो बताए गए। इससे हताश होकर वह गांव लौट गया। शाम को उसने विषाक्त खा लिया। मृतक के पुत्र रामस्वरूप की ओर से भी पुलिस को इस आशय की रिपोर्ट दी गई है। शाम को अटरू तहसीलदार, पटवारी आदि व पुलिस वृत्त निरीक्षक भी मृतक के घर पहुंच गए।

Read More: कोटा की नहर में तैरते मिले एक-एक हजार के नोट, कोई आया और फैंक गया गड्डियां, रुपए निकालने कूद पड़े लोग

अटरू थानाधिकारी विजय कुमार ने बताया कि 'किसान रेवड़ीलाल को बारां से कोटा रैफर करने के बाद वहां ले जाया गया था। कोटा में उसकी मृत्यु हो गई। उसके पुत्र रामस्वरूप की ओर से कर्ज से परेशान होने का रिपोर्ट में जिक्र किया गया है।

मंडियों में बिक रहा औने पौने दामों में
हाड़ौती में कोटा भामाशाह, थोक फल मंडी, छबड़ा, बारां, छीपाबड़ौद, झालरापाटन मंडी में लहसुन की आवक हो रही है। जहां पर 500 से 3000 रुपए प्रति क्विंटल तक के भाव में लहसुन बिक रहा है।

Published on:
22 Apr 2018 11:16 pm
Also Read
View All