कोटा

नन्ही गणितज्ञ वंशिका ने 30 सैकंड में सुनाया 92 करोड़ 46 लाख 21 हजार 302 का पहाड़ा

कोटा की वंशिका शर्मा ने छठा विश्व रिकॉर्ड इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में 92 करोड़ 46 लाख 21 हजार 302 का पहाड़ा मात्र 30 सेकंड में बोलकर बनाया है।

less than 1 minute read
Jan 01, 2021
नन्ही गणितज्ञ वंशिका शर्मा ने 30 सैकंड में सुनाया 92 करोड़ 46 लाख 21 हजार 302 का पहाड़ा

कोटा. करोड़ों के पहाड़ों को लिखने व उल्टे सीधे रूप में बोलने में माहिर कोटा की वंशिका ने पहाड़ों में एक और रेकॉर्ड बनाया है। नन्ही गणितज्ञ वंशिका शर्मा ने गत वर्षों में पांच विश्व रिकॉर्ड अरबों-खरबों के पहाड़े चंद सेकंड में लिखकर बनाए थे। अब छठा विश्व रिकॉर्ड इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में 92 करोड़ 46 लाख 21 हजार 302 का पहाड़ा मात्र 30 सेकंड में बोलकर बनाया है। न्यू राजीव गांधी नगर निवासी मनोज शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी ने यह रेकॉर्ड 28 दिसम्बर को बनाया है। वंशिका ने ऑन लाइन पहाड़ा सुनाया था, इसके वेरिफिकेशन के बाद उसका नाम दर्ज किया गया।

गोल्डन बुक ऑफ रेकॉर्ड
14 अप्रेल 2018 में 10 अरब से ऊपर की टेबल मात्र 39 सेकंड में लिखी।
19 जून 18 में 280 अंकों वाली टेबल 18 मिनट 4 सेकंड में लिखी।

वर्ल्ड बुक ऑफ द रेकॉर्ड
8 मार्च 19 दोनों हाथों से एक साथ अलग अलग तीन अंकों की टेबल एक मिनट से कम समय में लिख डाली।

इंडिया बुक ऑफ रेकार्ड
20 जून 19 को 10 खरब से ऊपर की टेबल 43 सेकंड में लिख डाली।
इसी दिन दोनों हाथों से अलग अलग तीन अंकों के पहाड़ा 36 सेकंड में लिख डाला।

Published on:
01 Jan 2021 07:32 pm
Also Read
View All