कोटा

चोरों ने देर रात मकान पर बोला धावा, 4 लाख रुपए व जेवरात उड़ाए, आंगन में सो रहे मकान मालिक को भनक तक नहीं लगी

Crime News: रावतभाटा के खुमानगंज गांव में देेेर रात एक मकान में धावा बोल 4 लाख रुपए व जेवरात उड़ा ले गए।
2 min read
• •
Jul 22, 2019
theft
stolen

भैसरोडगढ़. ग्राम पंचायत धांगडमऊ कलां के खुमानगंज गांव में शनिवार रात एक मकान में चोरी ( Theft ) हो गई। चोर करीब चार लाख रुपए व जेवरातले गए। ( gold jewellery & 4 Lakhs rupees stolen ) इस संबंध में मकान मालिक पीरूलाल धाकड़ ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

भैंसरोडगढ़़ पुलिस के अनुसार मकान मालिक ने बताया कि वह सो रहा था। रात दो से तीन बजे के बीच चोरों ने छत पर बने रोशनदान की लोहे की रॉड़ निकाली। वहां से सीढिय़ों का दरवाजा खोला और मकान में घुसे। चोरों ने कमरों में रखी पेटियों को खंगाला और करीब चार लाख रुपए व जेवरात चुरा लिए। इस बीच आहट सुनकर वह जागा तो चोर छत से लकड़ी की सीढिय़ों के सहारे उतर कर भाग गए। चोरों का पीछा भी किया, लेकिन हाथ नहीं आए। चोरों की संख्या तीन थी तथा वह सफेद बाइक पर सवार होकर भागे। चोरों के हाथों में सरिए व हथियार भी थे। भैंसरोडगढ पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है।

बाहर से दरवाजों की कुंदी लगाई

एक कमरे में मकान मालिक का बेटा अनिल सो रहा था। चोरों ने उस कमरे के दरवाजे के कुंदी बाहर से लगा दी। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। वारदात के दौरान मकान मालिक जाग गया था। वह चिल्लाया भी सही, लेकिन बेटा कमरे से बाहर नहीं आ सका।
गश्त नहीं होने पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

इधर बोराव, धांगडमऊ कलां, गोपालपुरा, तम्बोलिया, सुखपुरा, खुमानगंज, लोटियाना क्षेत्र के ग्रामीणों ने रात्रि गश्त नहीं होने पर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस रात में घूमने वाले संदिग्ध लोगों से पूछताछ नहीं करती। एक माह पहले भी खुमानगंज में खिड़की तोड़कर चोर मकान में घुस गए थे।

Published on:
22 Jul 2019 09:00 am