कोटा

आयकर अधिकारी कोटा के नामी ज्वैलर्स से जब्त कर लाए थे 2 करोड़ का सोना, चोर उड़ा कर ले गए

शहर में रावतभाटा रोड स्थित आयकर विभाग के कार्यालय में रखा दो करोड़ का सोना दो दिन पहले आयकर अधिकारी कोटा के नामी ज्वैलर्स से जब्त कर लाए थे।
2 min read
Apr 22, 2018
theft in Income tax office

कोटा . शहर में रावतभाटा रोड स्थित आयकर विभाग के कार्यालय में रखा दो करोड़ का सोना दो दिन पहले आयकर अधिकारी कोटा के नामी ज्वैलर्स से जब्त कर लाए थे। जिसे देर रात अज्ञात उड़ा ले गए। संभवत: आयकर विभाग के इतिहास में यह पहली और सबसे बड़ी चोरी मानी जा रही है।

घटना से पूरे राजस्थान में हड़कंप मच गया है। साथ ही चोरी की वारदात में स्थानीय विभागीय अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। मामले को गंभरता से लेते हुए उदयपुर रेंज के प्रधान आयकर आयुक्त एम रघुवीर ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने जांच दल गठित कर कोटा के लिए रवाना कर दिया जाएगा।


Big News: कोटा के इन गांवों में बनी रणनिति, 15 हजार किसान बोले-वोट तो दूर की बात, कदम रखने भी नहीं देंगे नेताओं को

गौरतलब है कि आयकर विभाग ने तीन दिन पहले ही शहर के नामी ज्वैलर्स के यहां छापे की कार्रवाई की थी। इसमें जब्त किए गए सोने को आयकर विभाग के सहायक निदेशक ए.एल. मीना के कक्ष की आलमारी में रखा गया। कार्रवाई के दौरान सर्राफा कारोबारी के यहां अघोषित स्टॉक मिला था। जिसका मूल्यांकन किया गया।

चोरों ने तोड़ा सीसीटीवी कैमरा
आयकर अधिकारी के कक्ष में रखा करीब सवा दो करोड़ रुपए का सोना चुराने आए चोरों ने दफतर में कदम रखते ही सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे तोड़ डाले, फिर अधिकारी के कमरे के दरवाजे पर छेद कर ताला तोड़ा। इसके बाद कमरे में व्यापारी से जब्त किया गया सवा दो करोड़ का सोना चोरी कर ले गए। आयकर विभाग के सहायक निदेशक ए.एल. मीना ने बताया कि रात में यहां एक चौकीदार तैनात रहता है। वारदात के दौरान गार्ड मौके पर तैनात था यह नहीं यह सवाल अधिकारियों की संदिग्ध भूमिका की ओर इशारा कर रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

Published on:
22 Apr 2018 02:03 pm