दो घंटे तक चली परिचर्चा,पत्रिका के चेंजमेकर अभियान के तहत रामगंजमंडी में आयोजित परिचर्चा में महिलाओं ने राजनीति में शुचिता लाने पर जोर दिया।
कोटा. राजनीति में भी स्वछता अभियान हो तो ये भी साफ़ सुथरी हो सकती है, बशर्ते की इसके लिए अच्छे, शिक्षित और जागरूक लोग आगे आएं-: ये कहना है पत्रिका के चेंजमेकर महाअभियान में शामिल हुई रामगंजमंडी की महिलाओं का| इस अवसर पर स्वच्छ राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के विषय पर दो घंटे तक चली परिचर्चा में महिलाओं ने न सिर्फ अपने सुझाव दिए बल्कि वर्तमान समय में इसमें महिलाओं को आगे आने की बात पर भी जोर दिया|
पत्रिका का दिया धन्यवाद, चेंजमेकर महाभियान को बताया प्रेरणा
महिलाओं ने कहा कि भारत सरकार ने देश में जिस तरह स्वच्छता के लिए स्वच्छ भारत अभियान चला रखा है,उसी तरह देश में राजनीती को स्वच्छ करने के लिए भी अब स्वछता अभियान की जरुरत है, क्योंकि सेवा करने के कार्य को अब कुछ लोगों ने अपनी पूर्ती का माध्यम मान लिया है और इसीलिए देश में लोगों का विश्वास राजनीति से उठता चला जा रहा है |
#ChangeMakers : महिलाएं बोलीं, सिस्टम को सुधारने के लिए एकजुटता से बढ़ाने होंगे कदम
सभी महिलाओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किये और इसके लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए और आने वाले समय में स्वच्छ राजनीति में अपनी अपनी भूमिका भी तय की| सभी ने दलगत राजनीति को पीछे छोड़ एक साथ संगठित हो समाज के उत्थान के कार्यों में योगदान करने की बात परिचर्चा में कही |
स्वच्छ राजनीति के लिए ली शपथ
परिचर्चा के अंत में इस अवसर पर उपस्थित महिला प्रतिभागियों में पालिकाध्यक्ष हेमलता शर्मा, नीतू शर्मा, अंजु जैन, पार्षद सीमा गुप्ता, शिखा खण्डेलवाल, लता काबरा, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव लवीना शर्मा, नवीन बाबा बाबेल, केशवी रांवका, विभा रांवका, रिषिका सक्सेना ने स्वच्छ राजनीति के लिए जागरुकता लाने की शपथ ली। महिलाओं ने कहा कि राजनीति में शिक्षित और ईमानदार लोगों को आगे आना चाहिए। अच्छे लोग आगे आएंगे, राजनीति में स्वत: ही शुचिता आ जाएगी।