कोटा

OMG: शादी से एक दिन पहले शिक्षक ने दहेज में मांगे 5 लाख तो दुल्हन ने दहेज लोभी को दिया करारा जवाब

बूंदी जिले में एक दहेज लोभी शिक्षक ने शादी से एक दिन पहले दहेज में पांच लाख रुपए मांगे। इस पर दुल्हन शादी से इंकार कर दिया।
2 min read
• •
May 16, 2019
Dowry Case
OMG: शादी से एक दिन पहले शिक्षक ने दहेज में मांगे 5 लाख तो दुल्हन ने दहेज लोभी को दिया करारा जवाब

लाखेरी. बूंदी जिले के देईखेड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दुल्हन ने दूल्हे पर दहेज के लिए पांच लाख रुपए मांगने का आरोप लगाते हुए शादी से इनकार कर दिया। दोनों की गुरुवार को सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी होनी थी। इस सम्बंध में थाने में दिए परिवाद पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

देईखेड़ा थाने के सहायक उपनिरीक्षक गुमान सिंह ने बताया कि तृतीय श्रेणी अध्यापक आजन्दा निवासी हरिओम मीणा की शादी समीप के कोटड़ी गांव की द्रोपदी मीणा से तय हुई थी। शादी की अन्य रस्में भी पूरी हो चुकी थी। दोनों को मीणा समाज की ओर से गुरुवार को आडागेला के बालाजी मंदिर पर आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में फेरे लेने थे। बुधवार को अचानक दहेज की राशि को लेकर विवाद हो गया और दुल्हन ने शादी इनकार कर दिया। दुल्हन द्रोपदी ने पुलिस को परिवाद देकर आरोप लगाया कि दूल्हा हरिओम शादी करने के बदले 5 लाख रुपए नकद मांग रहा है। ऐसे में वह शादी नहीं करना चाहती। वहीं दूल्हे हरिओम ने भी परिवाद देकर बताया कि दुल्हन दहेज मांगने का झूठा आरोप लगा रही है।

Read More:बिरला के खिलाफ दुष्प्रचार का मामला: गुंजल का नाम आते ही शहर जिलाध्यक्ष की हो गई बोलती बंद, पढि़ए सवाल-जवाब

समझाइश भी नहीं आई काम
सहायक उप निरीक्षक ने बताया कि परिवाद सौंपने के बाद दोपहर में दूल्हा- दुल्हन और परिजनों को थाने बुलाया था। यह रिश्ता बना रहे इसके लिए काफी समझाइश भी की, लेकिन बात नहीं बनी। पुलिस दोनों परिवादों की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एसपी से मिली दुल्हन

कापरेन. लाखेरी थाने में परिवाद देने के बाद दुल्हन द्रोपदी शाम को अपने परिजनों के साथ कापरेन थाने पर पहुंची। यहां थाने का निरीक्षण करने आई एसपी ममता गुप्ता को भी रिपोर्ट देकर अपनी पीड़ा बताई और आरोपी के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की मांग की। रिपोर्ट में दुल्हन ने बताया कि गत दो साल से हरिओम संपर्क में था।

परिजनों की सहमति से 16 मई को शादी तय हुई थी। बाद में एक लाख 21 हजार रुपए नकद, 50 हजार रुपए के घरेलू सामान व 90 हजार रुपए के कपड़ों के साथ समाजबंधुओं की उपस्थिति में दस्तूर किया गया था। बुधवार सुबह हरिओम घर आया और पांच लाख रुपए दहेज के मांगे। हरिओम ने पहले भी शादी कर रखी थी और बाद में तलाक हो गया था, लेकिन उसने यह बात भी छिपाए रखी।

लड़की से बात की है, जो अब शादी करने से मना कर रही हैं। देईखेड़ा थानाधिकारी को पूरे मामले की गम्भीरता से जांच करने के निर्देश दिए हैं।
ममता गुप्ता, जिला पुलिस अधीक्षक

Published on:
16 May 2019 12:44 am