कोटा

निकाह के बाद दूल्हे के परिजनों ने मांगा दहेज, मनचाहा नहीं मिला तो छोड़ गए दुल्हन, बैरंग लौटी बारात तो बूंदी में मचा हड़कम्प

बूंदी शहर की राजीव गांधी कॉलोनी में सोमवार रात निकाह के बाद मुंह मांगा दहेज नहीं देने पर दहेज लोभी दुल्हन को लिए बिना ही बारात लेकर लौट गए।
2 min read
• •
Jun 18, 2019
Dowry Case in Bundi
निकाह के बाद दूल्हे के परिजनों ने मांगा दहेज, मनचाहा नहीं मिला तो छोड़ गए दुल्हन, बैरंग लौटी बारात तो बूंदी में मचा हड़कम्प

बूंदी. शहर के बायपास रोड गुरुद्वारे के पीछे स्थित राजीव गांधी कॉलोनी में सोमवार को निकाह के बाद मुंह मांगा दहेज नहीं देने पर दुल्हन को नहीं ले जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में महिला थाना पुलिस ने दुल्हे और उसके परिजनों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

OMG: शादी से एक दिन पहले शिक्षक ने दहेज में मांगे 5 लाख तो दुल्हन ने दहेज लोभी को दिया करारा जवाब

जानकारी के अनुसार गुरुद्वारे के पीछे हुसैन शाह की बेटी का सोमवार को निकाह बारां जिले के छबड़ा निवासी गोलू के साथ हुआ। गोलू सोमवार सुबह ही बारात लेकर आया था। शादी की सभी रस्म अदा करने के बाद रात को विदाई के वक्त दुल्हा पक्ष ने दहेज की मांग रखी। उन्होंने कई सारे महंगे सामानों की सूची बताई, जिसे देने में दुल्हन के पिता ने असमर्थता जताई। जिस पर दहेज के लोभी दुल्हन को लिए बगैर ही लौट गए।

दुल्हन का पिता हुसैन शाह मजदूरी करता है। बाद में सूचना बूंदी के महिला थाना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी मुकेशी मीणा ने बताया कि पिता की रिपोर्ट पर दुल्हा गोलू और उसके परिजनों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कर लिया है। इधर, दुल्हन को लिए बगैर ही लौटने की खबर बारां के छबड़ा और बूंदी शहर में आग की तरह फैल गई। बड़ी संख्या में लोग हुसैन शाह के घर जमा हो गए। बाद में महिला थाने पहुंचकर दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज करवाया। बूंदी शहर में पूरी रात प्रकरण को लेकर चर्चा रही। लोग दहेज लोभी परिवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे।

लोगों ने सख्त कार्रवाई की मांग
शहरवासियों ने दहेज लोभी परिवार व दूल्हे के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना था कि दहेज मांगने वालों पर प्रशासन ऐसी कार्रवाई करें कि उनकी रूह कांप उठे। जब तक लोभियों के खिलाफ कड़ा रुख नहीं अपनाया जाएगा तब तक समाज में ऐसी कुरीतियां खत्म नहीं होगी।

बड़ी बेटी को छोड़ गए
हुसैन शाह की बड़ी बेटी शमा का विवाह भी इसी घर में तीन वर्ष पहले दुल्हे के बड़े भाई सद्दाम से किया था। जब बारात बैरंग लौटी तो वे शमा को भी पिता के पास ही छोड़ गए।

Published on:
18 Jun 2019 10:00 am