कोटा

करंट लगने से दूल्हे के भाई की मौत, मातम में बदली शादी की खुशियां

दूल्हे के भाई की मौत से परिवार में मातम छा गया है। हेड कांस्टेबल कुमार ने बताया कि शादी के लिए घर पर टेंट लगाया गया था। टेंट और घर में लाइटिंग के लिए कई जगह विद्युत केबल लगाए गए थे। संभवतङ केबल कहीं से कटी हुई थी जिससे पूरे टेंट में करंट फैल गया। इसके चलते सतवीर करंट की चपेट में आ गया।
less than 1 minute read
Feb 18, 2024
Death Due to Electric Shock
करंट लगने से दूल्हे के भाई की मौत, मातम में बदली खुशियां शादी की खुशियां

उस वक्त मातम में बदल गई जब दूल्हे के भाई की करंट लगने से मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब घर से बारात निकलने की तैयारी थी। बैंड बाजे वाले दरवाजे पर खड़े थे। इसी दौरान दूल्हे का भाई करंट की चपेट में आ गया। उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे घर में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर परिजनों की मौजूदगी में मृतक का पोस्टमोर्टम करवाया गया।

सुकेत थाने के हेड कांस्टेबल सुभाष कुमार ने बताया कि सातलखेड़ी गांव के वार्ड 16 के खान इलाके के चारणा मोहल्ला निवासी रवि कुमार की रविवार को बारात निकलने वाली थी जब यह हादसा हुआ। उन्होंने आगे बताया कि दूल्हे का भाई सतवीर सिंह (35) करंट की चपेट में आ गया था जिसे परिजन तत्काल अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बारात गांव के नजदीक ही जानी थी जब यह हादसा हुआ।

दूल्हे के भाई की मौत से परिवार में मातम छा गया है। हेड कांस्टेबल कुमार ने बताया कि शादी के लिए घर पर टेंट लगाया गया था। टेंट और घर में लाइटिंग के लिए कई जगह विद्युत केबल लगाए गए थे। संभवतङ केबल कहीं से कटी हुई थी जिससे पूरे टेंट में करंट फैल गया। इसके चलते सतवीर करंट की चपेट में आ गया।

Published on:
18 Feb 2024 07:47 pm