कोटा

GST Raid ..एंटीइवेजन टीम ने मारा स्टेशन पर छापा

जीएसटी की राज्यकर शाखा की कार्रवाई
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Jan 2021, 7:59 PM IST
GST Raid  ..एंटीइवेजन टीम ने मारा स्टेशन पर छापा
GST Raid ..एंटीइवेजन टीम ने मारा स्टेशन पर छापा

कोटा. जीएसटी की राज्यकर शाखा (आरजीएसटी) की एंटीइवेजन टीम ने गुरुवार को रेलवे स्टेशन पर पार्सल कार्यालय के बाहर माल को कर अप वंचना के संदेह में पकड़ लिया। माल की जांच की जा रही है। बिल और बिल्टी मांगी गई है।आरजीएसटी कोटा की अतिरिक्त आयुक्त आराधना सक्सेना ने बताया कि राज्य मुख्य आयुक्त अभिषेक भगेरिया के निर्देश पर एंटीइवेजन के उपायुक्त अनुपम शर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई शुरू की गई। टीम ने ट्रेन से पार्सल उतारते ही जांच के दायरे में ले लिया। एक-एक पार्सल की जांच की गई। टीम ने बताया कि पार्सल में जो माल बता रखा था, उसके अतिरिक्त अन्य माल भर रखा था। जांच के दौरान बिल और बिल्टी भी पेश नहीं कर पाए हैं। मोबाइल, पाट्र्स व अन्य कीमती सामान है, जिस पर जीएसटी की दर अधिक है। टीम ने जिन व्यापारियों ने माल मंगवाया है, उनसे दस्तावेज मांगे हैं। छापेमारी की कार्रवाई से हड़कम्प मच गया। इस दौरान रेलवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हालांकि विभाग ने इसे रूटीन की कार्रवाई बताया है। रेल और सड़क मार्ग से आने वाले माल की सतत रूप से जांच की जाती है।ट्रेन से माल उतरते ही यहां से माल को पार करने की तैयारी थी, इसके लिए माल को लोड करने के लिए गाडिय़ां भी लगा दी गई थी, लेकिन टीम पहले से तैयार बैठी थी। ज्यों ही ट्रेन से पूरे पार्सल उतरे टीम ने छापामारी शुरू कर दी। किसी भी रूट से माल को पार नहीं किया जा सका। यह पाट्र्स जयपुर सुपर ट्रेन में आए थे। जांच में जुटे अधिकारियों का कहना है कि अब तक की जांच में बड़ी करपंचना की संभावना है। माल का मूल्यांकन किया जा रहा है। अब तक बिल और बिल्टी पेश नहीं किए गए हैं। कार्रवाई पूरी होने में दो-तीन दिन लग सकते हैं।

Updated on:
21 Jan 2021, 7:59 PM IST
Published on: