कोटा

हमराह: कैनवास पर उतारा राष्ट्रीय पक्षी का अद्भुत सौंदर्य, बताए मोर की सुरक्षा के उपाए

राजस्थान पत्रिका की पहल पर किशोर सागर तालाब की पाल पर रविवार सुबह हमराह में इस बार राष्ट्रीय पक्षी मोर को बचाने की थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता हुई।
2 min read
• •
Updated: 15 Apr 2018, 10:53 AM IST
Hamrah

कोटा . राजस्थान पत्रिका की पहल पर किशोर सागर तालाब की पाल पर रविवार सुबह हमराह में इस बार राष्ट्रीय पक्षी मोर को बचाने की थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें बड़ी संख्या में बच्चों व युवाओं ने भाग लिया। उन्होंने पेंटिंग के माध्यम से मोरों को बचाने के उपाए व संरक्षण के अहम सुझाव दिए। साथ ही मोरों को बचाने का संदेश दिया। वहीं, हमराह में आए शहरवासियों की होम्योपैथी चिकित्सकों ब्लड शुगर की नि:शुल्क जांच कर उचित परामर्श दिया।

IMAGE CREDIT: Patrika

अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी महिला कपल क्लब की ओर से राष्ट्रीय पक्षी मोर को बचाने की थीम पर ड्राइंग प्रतियोगिता हुई। क्लब अध्यक्ष सुमन-महेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि प्रतियोगिता के बाल वर्ग में 10 वर्ष तक के बच्चे, किशोर वर्ग में 10-18 वर्ष के युवाओं व वयस्क वर्ग में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों ने पेंटिंग्स के माध्यम से मोरों के संरक्षण, सुरक्षा तथा बचाने के उपाए सुझाए।

वहीं कोटा संभाग प्राइवेट मेडिकल प्रेक्टिशनर्स महासंघ की ओर से ब्लड, शुगर, ब्लड पे्रशर की जांच की गई। संघ अध्यक्ष डॉ. सिद्दीक अंसारी ने बताया कि शिविर में डॉ. अब्दुल कय्यूम, गिर्राज कुशवाह, सीपी टेकवानी, सुरेश वासवानी ने लोगों का स्वास्थ्य जांचा। साथ ही उचित परामर्श दिया।

IMAGE CREDIT: patrika
IMAGE CREDIT: patrika

शिविर प्रभारी डॉ. हेमराज प्रजापति हीमोग्लोबिन की जांच की। ऑल राजस्थान होम्योपैथी क्वालिफाइड डॉक्टर्स एसोसिएशन की ओर से होम्योपैथी चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। जिसमें डॉ डीके शर्मा, एमएम दाधीच, लोकमणि गुप्ता, ओपी बावेचा, प्रदीप शर्मा ने सेवाएं दी।

IMAGE CREDIT: patrika

साइकिलिंग व स्केटिंग का आनंद

हमराह में जहां बच्चों ने साइकिलिंग, स्केटिंग का आनंद लिया वहीं युवतियों ने प्रशिक्षकों से मार्शल आर्ट की बारीकियां सीखी। युवकों ने योग-प्राणायाम किया। बारहदरी पर युवतियों ने सदाबहार फिल्मी गीतों की प्रस्तुतियां दी। युवाओं ने फिल्मी गीतों पर डांस की प्रस्तुतियां दी।

Updated on:
15 Apr 2018, 10:53 AM IST
Published on: