कोटा

अरे, ये क्या हो रहा है कोटा की शादियों में…

कोटा. नांता रोड स्थित मैरिज हॉल में सिलेण्डर में आग से मची अफरा-तफरी। वहीं अनंतपुरा क्षेत्र में बाराती को मारा चाकू।

2 min read
Nov 30, 2017
Wedding Fire in Kota

शादी में खाना बनाते लीकेज हुआ सिलेण्डर, मची अफरा-तफरी

कोटा . शादी समारोह के दौरान खाना बनाते समय लीकेज सिलेण्डर में आग लग गई, लेकिन समय रहते काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया।
अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि नांता रोड स्थित अग्रवाल मैरिज हॉल में रावतभाटा निवासी एसएन पंचौली अपनी बेटी की शादी करने आए हुए थे। दोपहर का खाना बनाया जा रहा था, तभी एक सिलेण्डर भभक गया और उसने आग पकड़ ली।
आग से टेंट व खाने का कुछ सामान जल गया। शादी का माहौल होने से कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई। व्यास ने बताया कि सूचना मिलते ही तीन गाडिय़ों को रवाना कर दिया था, जिन्होंने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।

शादी में चाकूबाजी, घायल हुआ बाराती
दूसरी तरफ अनंतपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात को शादी समारोह में नाचने के दौरान चाकूबाजी हो गई। इसमें एक युवक घायल हो गया। उसे नए अस्पताल में भर्ती कराया है। चाकू मारने वाले को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
एएसआई धर्मराज सिंह ने बताया कि वृन्दावन मैरिज गार्डन में बुधवार को कैथून से बारात आई थी। इसी दौरान वहां लोग नाच रहे थे। वहां दो जनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर दूल्हा पक्ष की ओर से बारात में शामिल कीचलहेड़ी निवासी धर्मराज मीणा(22) के दुल्हन के रिश्तेदार जितेद्र जांगिड़ ने चाकू मार दिया। चाकू धर्मराज के कूल्हे पर लगा। इससे बारात में हंगामा हो गया और भगदड़ मच मई। वहां मौजूद लोग घायल को नए अस्पताल लेकर गए। जहां उसका उपचार किया गया। वहीं, लोगों ने मौके पर ही जितेन्द्र को भी पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर आ गई। लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है कि विवाद किस बात को लेकर हुआ है।

Published on:
30 Nov 2017 06:13 pm
Also Read
View All