कोटा

Kota: तेज रफ्तार कार ने ली परिवार के इकलौते बेटे की जान, मौत के बाद मचा कोहराम, 1 साल पहले पिता का हुआ था निधन

Rajasthan Road Accident: कोटा में तेज रफ्तार कार की टक्कर से 21 वर्षीय रोहित राठौर की मौत हो गई। वह ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था, तभी कार ने बाइक को साइड से टक्कर मार दी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई।

less than 1 minute read
Feb 19, 2026
मृतक युवक रोहित राठौर की फाइल फोटो: पत्रिका

High Speed Car Hit Bike Rider Died: कोटा के महावीर नगर थाना क्षेत्र के थर्ड सर्किल पर मंगलवार देर रात एक सड़क हादसा हुआ। जिसमे 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहित राठौर के रूप में हुई है,जो की हरिओमनगगर कच्ची बस्ती का निवासी था और एक होटल में वेटर का काम करता था।

रात करीब 1 बजे ड्यूटी खत्म कर वह बाइक से जवाहर नगर से घर लौट रहा था। रास्ते में केशवपुरा में उसने सब्जी पैक करवाई। महावीर नगर थर्ड सर्किल पर मीरा मार्केट की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रोहित उछलकर सड़क के दूसरी ओर जा गिरा और उसके सिर में गंभीर चोट आई।

ये भी पढ़ें

Kota Crime: दोस्ती का खौफनाक अंजाम; दुकान के बाहर खड़े युवक की चाकू घोंपकर हत्या, मोहल्ले के ही 4 युवक फरार

कार का बोनट और बंपर भी क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर उसे न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार का इकलौता बेटा

बुधवार को परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया। रोहित परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता का एक साल पहले निधन हो चुका है, जबकि मां सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करती हैं।

उसकी छोटी बहन भी है। पुलिस के अनुसार, मृतक के चाचा योगेश कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और कार चालक की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें

Jaipur Crime: जयपुर में शादी के नाम पर दुल्हनों का ‘सौदागर’ 10 हजारी इनामी अरेस्ट, 5 राज्यों तक फैला मानव तस्करी नेटवर्क

Published on:
19 Feb 2026 08:17 am
Also Read
View All

अगली खबर