कोटा

उदयपुर में होगा हॉकी का घमासान, कोटा की टीम भी चयनित

हॉकी राजस्थान के तत्वावधान में मिनी सब जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का घमासान उदयपुर में। हॉकी कोटा के अध्यक्ष बलतेज सिंह बराड़ ने टीम की घोषणा।
2 min read
Dec 23, 2017
kota hockey team
हॉकी राजस्थान के तत्वावधान में मिनी सब जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का घमासान उदयपुर में। हॉकी कोटा के अध्यक्ष बलतेज सिंह बराड़ ने टीम की घोषणा।

कोटा . हॉकी राजस्थान के तत्वावधान में उदयपुर में मिनी सब जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए कोटा हॉकी टीम का चयन कर मोहम्मद अमन खान को कप्तान बनाया गया।

Read More: देश में पहली बार कोटा में बनेगी ऐसी स्मार्ट टाइल्स जो आपके घर की खूबसूरती में लगा देगी चार चांद

इसके अलावा श्रेजल मेहरा उपकप्तान, सौहेल खान, आरीफ हुसैन, कुणाल कोंडल, हिमांशु नागर, युवराज सिंह शेखावत, टिकम, सुनील, बबलू, मेहरान, कृष्णा गरवाल, प्रियांशु, पियुष निनामा, आयुष, करण, निखिल, माहीर खान, विकास का चयन किया। कोच गिरीश निनामा व मैंनेजर भोजराज को बनाया गया है। ट्रॉयल में करीब 28 खिलाडिय़ों ने भाग लिया था जिसमें से श्रेष्ठ 18 खिलाडिय़ों का चयन किया गया। हॉकी कोटा के अध्यक्ष बलतेज सिंह बराड़ व सचिव सुमेर सिंह कछावाह ने टीम की घोषणा की।

Read More: फिर ठिठुरने लगा कोटा, सर्द हवाओं के आगे अलाव भी हुए बेअसर

जूडो का प्रशिक्षण करनपुर (गंगानगर) में
राष्ट्रीय जूडो विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के लिए 24-25 दिसम्बर को करनपुर (गंगानगर) में होने वाले प्रशिक्षण कैम्प के लिए नयागांव स्थित रामावि की छात्रा भारती चौधरी व छात्र राहुल मेघवाल शुक्रवार को रवाना हुए। शिक्षा सहकारी के पूर्व मंत्री ईश्वर सिंह, मन्त्री जमना लाल गुर्जर, उपाध्यक्ष सुरेश मेहरा, क्रिकेट कोच अविनाश सिंह ने साथ रवाना किया।

क्रिकेटरों को मिले ट्रेक सूट

मुम्बई में 25 से 30 दिसम्बर के बीच होने वाली राष्ट्रीय विद्यालयी अंडर 17 क्रिकेट प्रतियोगिता से पूर्व राजकीय माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन कोटा में आयोजित राजस्थान टीम के प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर रजवाडा क्रिकेट लिग के डायरेक्टर शाहीद अली ने खिलाडियों को ट्रेक सूट वितरित किए। संयोजक सोहनलाल मित्तल ने बताया कि यह टीम शनिवार को मुम्बई के लिए रवाना होगी।

Published on:
23 Dec 2017 05:40 pm