कोटा

आईआईटी-एनआईटी काउंसलिंग-दूसरे दौर का सीट आवंटन आज

पांच जुलाई तक होगी रिपोर्टिंग
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Jul 2018, 2:46 PM IST
IIT-NIT COUNSELING
IIT-NIT COUNSELING

कोटा .देश की आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपलआईटी, जीएफ टीआई के 100 कॉलेजों की ज्वॉइंट सीट अलोकेशन काउंसलिंग का द्वितीय राउण्ड का सीट आवंटन 3 जुलाई को शाम 5 बजे जारी किया जाएगा। जोसा वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, प्रथम राउण्ड में भरी व रिक्त सीटों की जानकारी सुबह 10 बजे उपलब्ध करवा दी जाएगी। जिन विद्यार्थियों को प्रथम बार द्वितीय राउण्ड में कॉलेज सीट का आवंटन होगा, उन्हें फ ीस जमा करवाकर दस्तावेजों के साथ रिपोर्टिंग सेंटर पर पांच जुलाई शाम पांच बजे तक रिपोर्ट करना होगा, अन्यथा वह काउंसलिंग से बाहर हो जाएंगे। वे विद्यार्थी जिन्हें द्वितीय राउण्ड में किसी भी सीट का आवंटन नहीं हुआ है, उन्हें आगे की काउंसलिंग राउण्ड का इंतजार करना होगा। जिन विद्यार्थियों को प्रथम राउण्ड में सीट का आवंटन हुआ था और उन्होंने रिपोर्टिंग सेंटर पर जाकर फ्लॉट व स्लाइड विकल्प को चुना था, उन्हें दोबारा कहीं रिपोर्टिंग करने की आवश्यकता नहीं है। वे विद्यार्थी जो अपने द्वारा प्रथम काउंसलिंग राउण्ड के दौरान लिए गए फ्लॉट व स्लाइड विकल्प को बदलकर आगे की काउंसलिंग में जाना चाहते हैं, उन्हें वेबसाइट पर दिए गए विकल्प बदलने के लिए स्विच ओवर फार्म भरकर दोबारा रिपोर्टिंग सेंटर पर रिपोर्ट करना होगा। विद्यार्थी फ्लॉट विकल्प को स्लाइड व फ्रीज में एवं स्लाइड विकल्प को फ्रिज में बदलकर आगे की काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।

Published on: