
बसोली. बूंदी. एनएच 148 डी पर स्थित रामी की झोपडिय़ां गांव में शनिवार तड़के अवैध बजरी से भरा ट्रोला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने मकान में घुस गया। ट्रेलर की चपेट में आने से मकान का एक हिस्सा व मेटाडोर क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवे पर दो घंटे तक जाम लगा दिया।
Read More:चुनावी नारों में त्रीकोणिय मुकाबला: भाजपा-कांग्रेस को कड़ी टक्कर दे रहा स्वीप, पढि़ए कैसे-कैसे नारे...
पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद जाम खोला। शनिवार तड़के अवैध बजरी से भरा ट्रेलर बसोली की ओर से तेज गति से आ रहा था। रामी की झोपडिय़ां गांव में ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित खान सिंह के मकान में घुस गया, जिससे मकान का एक हिस्सा, पानी की टंकियां और बाहर खड़ी मेटाडोर क्षतिग्रस्त हो गई। मेटाडोर के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मकान मालिक खान सिंह ने बताया कि मकान में परिवार के आधा दर्जन लोग सो रहे थे। शुक्र है कि सभी बाल-बाल बच गए। इस हादसे से काफी नुकसान हो गया।
Lok Sabha Election: भाजपा और कांग्रेस ने डाले इन पर डोरे, यही तय करेंगे हाड़ौती में कौन जीतेगा...
सड़क पर उतर आए ग्रामीण
इस हादसे के बाद सभी ग्रामीणों हाइवे पर एकत्रित हो गए और जाम लगा दिया। अवैध बजरी से भरे वाहनों के खिलाफ प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर नारेबाजी करने लगे। सूचना पर बसोली थाना प्रभारी बृजमोहन मीणा, हिण्डोली के पुलिस उपाधीक्षक मोटाराम बेनीवाल एवं नायब तहसीलदार केसरी सिंह मौके पर पहुंचे एवं ग्रामीणों से समझाइश की। अधिकारियों ने ग्रामीणों को अवैध बजरी से भरे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम हटा लिया गया।
Live uterus operation: कोटा में बच्चेदानी का लाइव जटिल ऑपरेशन, देशभर के 300 डॉक्टरों ने टीवी पर देखा
दूसरी बार लगाया जाम
रामी की झोपडिय़ां में ग्रामीणों ने दूसरी बार हाइवे पर जाम लगाया है। इससे पहले भी एक तेज गति से आ रहे ट्रक ने आधा दर्जन बकरियों को कुचल दिया था एवं हाइवे के किनारे चल रही एक महिला बाल-बाल बच गई थी। उस दौरान भी ग्रामीणों ने हाइवे पर 2 घंटे से अधिक समय तक जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया था।
Read More: हाइवे पर बाइक सवार तीन दोस्तों को ट्रक ने मारी टक्कर, 10 फीट हवा में उछले युवकों को कुचला, तीनों की दर्दनाक मौत
धड़ल्ले से हो रहा बजरी परिवहन
बसोली थाना क्षेत्र में एनएच 148 डी पर अवैध बजरी से भरे वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। यह हाइवे बजरी परिवहन का कारोबार करने वाले लोगों के लिए वरदान साबित हो गया है। यह सिलसिला कई महिनों से चला आ रहा है। दिन रात बनास नदी में अवैध खनन करके बजरी का परिवहन किया जा रहा है। सुबह 4 बजे अवैध बजरी से भरे ट्रकों की हाइवे पर ज्यादा आवाजाही होती है। गंतव्य स्थान पर जल्दी पहुंचने के चक्कर में इन ट्रकों की गति भी काफ ी तेज होती है, जिससे दुर्घटनाएं बढ़ रही है।