कोटा

Rain Alert: देर रात हुई प्री-मानसून की झमाझम बारिश, लबालब हो गई सड़कें, IMD ने राजस्थान में दिया भारी बारिश का येलो अलर्ट

Rajasthan Weather Update: बारिश से सुबह सड़कों पर और अंडरपास में लबालब पानी भर गया। आमजन को आवाजाही में दिक्कत आई। वहीं दिनभर की गर्मी व उमस से लोगों को राहत मिली।
2 min read
• •
Updated: 16 Jun 2025, 7:33 AM IST
Feature image
बारिश की फाइल फोटो: पत्रिका

Kota Weather Today: कोटा शहर में रविवार देर रात तेज बारिश हुई। बारिश का दौर आधी रात बाद भी जारी रहा। प्री-मानसून की बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला। इससे पहले रात 11 बजे आसमां में काली घटाएं छा गई। तेज हवा चलने लगी। थोड़ी ही देर में मेघ गर्जना के साथ बिजली कड़कने लगी। 11.30 बजे बारिश शुरू हो गई। बारिश से सुबह सड़कों पर और अंडरपास में लबालब पानी भर गया। आमजन को आवाजाही में दिक्कत आई। वहीं दिनभर की गर्मी व उमस से लोगों को राहत मिली। इससे पहले दिनभर बादलों की आवाजाही और बढ़ती उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। अधिकतम तापमान 4 डिग्री गिरकर 39.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री गिरकर 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

कोटा में जलमग्न हुई सड़कें (फोटो: पत्रिका)

आ गया भारी बारिश का अलर्ट

मौसम केन्द्र के अनुसार, राज्य में आंधी बारिश की गतिविधियां आगामी दिनों में जारी रहने तथा 20 जून से बारिश की तीव्रता व क्षेत्र में और बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। 20-21 जून को कोटा, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

आज ऐसा रहेगा मौसम

सोमवार को कई जिलों में येलो अलर्ट देते हुए उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, कोटा, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन, आकाशीय बिजली चमक व आंधी- बारिश होने की संभावना है। उदयपुर, जोधपुर संभाग के 13 जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

Updated on:
16 Jun 2025, 7:33 AM IST
Published on: