कोटा

राजस्थान के इस शहर में पर्यटक उठा सकेंगे गोवा जैसा लुत्फ

अब पर्यटक गोवा जैसे डबल डेकर बोट का लुत्फ कोटा में उठा सकेंगे। किशोर सागर तालाब में राज्य की पहली 35 सीटर डबल डेकर बोट का शुभारंभ बुधवार को नगर विकास न्यास विशेषाधिकारी आरडी मीणा एवं गर्वित धारीवाल ने किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Jun 2023, 3:58 PM IST
dj party

कोटा. अब पर्यटक गोवा जैसे डबल डेकर बोट का लुत्फ कोटा में उठा सकेंगे। किशोर सागर तालाब में राज्य की पहली 35 सीटर डबल डेकर बोट का शुभारंभ बुधवार को नगर विकास न्यास विशेषाधिकारी आरडी मीणा एवं गर्वित धारीवाल ने किया। किशोर सागर तालाब में संचालित की गई डबल डेकर बोट राजस्थान की पहली डबल डेकर डीजे पार्टी बताई जा रही है।

बोट का संचालन करने वाली संवेदक एजेंसी की सदस्य उर्वशी शर्मा ने बताया कि 40 मिनट के राउंड में 35 पर्यटक एक साथ बोट का लुफ्त उठा सकेंगे। 40 फीट लंबी और 21 फीट ऊंची बोट को 4 ऑपरेटर कंट्रोल करेंगे।

इसके साथ ही सुरक्षा के मापदंडों को पूरा करते हुए लाइफ जैकेटस अनिवार्य एवं सीसीटीवी कैमरे, वॉकी टॉकी सहित अन्य सुरक्षा उपकरण बोट में लगाए गए हैं। इस मौके पर पर्यावरणविद डॉ. सुधीर गुप्ता, एएच जैदी, निखिलेश सेठी, बृजेश विजयवर्गीय, धीरज गुप्ता, हरिप्रकाश मीणा, रामचरण लोधा, तुषार यदुवंशी सहित नागरिक मौजूद रहे।

Updated on:
22 Jun 2023, 3:58 PM IST
Published on: