कोटा

कोड में लिखी है रकम और कच्ची पर्चियां खोलेंगी पत्थर कारोबारियों राज

आयकर विभाग उदयपुर की अन्वेषण इकाई की कोटा, रामगंजमंडी और झालावाड़ के पत्थर कारोबारियों के यहां कार्रवाई दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रही।
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2017, 5:12 PM IST
Marble, Kota Stone, Royalty Growth, Notebandi, GST, Kota Stone Industry, Mining Association, Lime Stone Mining Association, Crisis on Industries, Demand Due Demand Due to Kota Stone, Polish Factory, State Government, Revenue, Kota, Kota Patrika, Kota Patrika News, Rajasthan Patrika
पत्थर कारोबारियों

आयकर अधिकारियों ने लेन-देन और अघोषित निवेशक से संबंधित कई दस्तावेज जब्त किए हैं। उनकी पड़ताल की जा रही है। अब की जांच में आय अधिक होने और न्यूनतम कर देने की बात सामने आई है। जांच में करोड़ों की अघोषित आय उजागर होने की संभावना है। कोटा , रामगंजमंडी और झालावाड़ में तीन कोटा स्टोन कारोबारियों व उनके साझेदारों के यहां बुधवार को छापा डाला था। रात दस बजे तक आधा दर्जन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई पूरी हो गई थी।

कार्रवाई का फोकस मुख्य ऑफिस और घरों

अब कार्रवाई का फोकस मुख्य ऑफिस और घरों पर है। जांच के दौरान कच्ची पर्चियां भी मिली है। इसमें मोटी राशि का जिक्र है और कोड में राशि लिखी हुई है। इस बारे में अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। प्रॉपर्टी में निवेश से संबंधित दस्तावेज भी मिले हैं। रामगंजमंडी में बुधवार को दो गाडिय़ों में आयकर विभाग के अधिकारियों का समूह आया था, गुरुवार को भी कार्रवाई जारी थी। कार्रवाई इवेस्टिगेशन विंग के संयुक्त निदेशक एम. रघुवीर के निर्देशन में चल रही है।

दो की मौत, 34 नए मामले

कोटा. जानलेवा डेंगू अपना कहर अब भी बरपा रहा है। गुरूवार को डेंगू से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 34 नए मामले सामने आए हैं, इनमें कोटा के 25, बारां के 5 व बूंदी के 4 मामले हैं। सराय के गणेशजी लाखेरी बूंदी निवासी लोकेन्द्र सैनी(40) पुत्र मंगल चंद की निजी अस्पताल में डेंगू से मौत हो गई। सैनी एक दिन पूर्व ही भर्ती हुआ था। वहीं शास्त्री कॉलोनी स्टेशन निवासी बुजुर्ग हरि सिंह (81) की भी निजी अस्पताल में डेंगू से मौत हो गई। मृतक 5 नवम्बर से अस्पताल में भर्ती थे उनका इलाज किया जा रहा था। डेंगू से अब तक 61 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 2404 एलाइजा पॉजीटिव सामने आ चुके हैं। गौरतलब है कि चिकित्सा विभाग बराबर दावा करता रहा है कि कुछ ही दिन में डेंगू का प्रकोप खत्म हो जाएगा, लेकिन आधा नवम्बर माह बीतने के बाद भी यह थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रतिदिन डेंगू रोगियों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।

Published on: