कोटा

international yoga day: कोटा में योगगुरु रामदेव ने कहा जो भी कार्य करें परफेक्शन के साथ करें तभी सफलता मिलेगी

बाबा रामदेव ने लोगों को योग के माध्यम से जीवन जीने की कला सिखाई साथ ही निरोगी रहने के गुण भी सिखाएं।
2 min read
• •
Jun 20, 2018
ramdev
international yoga day: कोटा में योगगुरु रामदेव ने कहा जो भी कार्य करें परफेक्शन के साथ करें तभी सफलता मिलेगी

कोटा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोटा में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम के दूसरे दिन बुधवार को हजारों लोगों की संख्या के बीच बाबा रामदेव ने लोगों को योग के माध्यम से जीवन जीने की कला सिखाई साथ ही निरोगी रहने के गुण भी सिखाएं।

इस दौरान कपालभाति , ऊंचाई प्राणायाम, दंडासन , सूर्य नमस्कार, पद्मासन,वज्रासन, वक्रासन सहित कई आसनों की क्रियाएं करवाई । बाबा रामदेव ने हर बीमारी का इलाज योग में बताया और अलग-अलग योग के माध्यम से अलग अलग बीमारियों को दूर करने के उपाय भी बताए । उन्होंने प्रकृति की ओर वापस लौटते हुए योग करने की सलाह भी दी। बाबा रामदेव ने कहा कि केवल प्रार्थना करने से कुछ नहीं होता। पुरुषार्थ से योग से प्रार्थना की जाए तो ही सफलता मिलती है। विदेशी कंपनियां भारत को लूट कर जा रही थी लेकिन अब पतंजलि और योग के माध्यम से देश को विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदुस्तान में कई बड़े उद्योगपति, व्यवसाई, राजनेता, अभिनेता हैं जो आगे बढ़ रहे हैं हर व्यक्ति के मस्तिष्क में इस तरह आगे बढ़ने के गुण और अवगुण दोनों ही होते हैं गुणों के माध्यम से आगे बढ़ा जा सकता है । योग के माध्यम से लोगों ने 50 किलो वेट तक कम किया वहीं कई तरह की बीमारियों को दूर भगाया। उन्होंने कहा कि जो भी कार्य को करें परफेक्शन के साथ करें तभी सफलता मिलती है । बाबा रामदेव ने कहा कि हिंदुस्तान में यह सोच बंद होनी चाहिए कि मेरा पड़ोसी मुझसे बड़ा क्यों है ।

ज्यादा तरक्की क्यों कर रहा है। इस अवसर पर कई तरह के विश्व रिकॉर्ड एशिया, रिकॉर्ड बनाने वाले आचार्य प्राचार्य और सम सेवकों को सम्मानित किया गया | वही विश्व रिकॉर्ड की टीम और एशिया कप की टीम जो कोटा में हैं उनके प्रतिनिधि मनीष विश्नोई ने कहा कि कई ऐसी प्रतिभाएं हैं जो योग के माध्यम से सामने आ रही हैं और इतने रिकॉर्ड टूट चुके हैं कि हमें कई बार आसनों को बंद कराना पड़ता है और यह आसन लंबे समय तक आचार्य द्वारा किए जा रहे हैं कोई 25,000 पुश अप कर रहा है तो कोई घंटो तक शीर्षासन कर रहा है जिस तरह से विश्व में ओलंपिक होता है ऐसा ही यहां देखने को मिल रहा है कि यहां योग का ओलंपिक किया जा रहा है|

ऐसा माना जा रहा है कि कोटा में 100 से अधिक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए जाएंगे इस अवसर पर नन्हें बच्चों ने मलखंब और रस्सी के माध्यम से योग की अनेक क्रियाओं से लोगों का मन मोहित कर लिया और अचंभित किया बाबा रामदेव द्वारा सभी का सम्मान किया गया कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ भी उपस्थित रहे साथ ही कोटा बूंदी सांसद ओम बिरला विधायक संदीप शर्मा महापौर महेश विजय यूआईटी अध्यक्ष आर के मेहता यूआईटी सचिव आनंदीलाल वैष्णव रेजोनेंस के आर के वर्मा जिला के राकेश जैन सहित कई लोग उपस्थित रहे|

Published on:
20 Jun 2018 11:23 am