कोटा

जेईई एडवांस में दिव्यांग बच्चों को मौका, चुन सकेंगे कैटेगरी

जेईई एडवांस के लिए पात्र विद्यार्थियों में इस वर्ष कुल 11 हजार 200 दिव्यांग विद्यार्थियों को मिलेगा मौका। मीडियम बदलने का भी अवसर।
2 min read
• •
Updated: 15 Dec 2017, 6:07 PM IST
Kota
JEE Advance EXam

कोटा . आईआईटी कानपुर की ओर से पहली बार हो रही देश की सबसे प्रतिष्ठित ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा जेईई-एडवांस के लिए स्टूडेंट्स अब कैटेगरी चुन सकेंगे। इस परीक्षा में जेईई-मेन स्कोर के माध्यम से चुने गए शीर्ष 2 लाख 24 हजार विद्यार्थी परीक्षा देने के पात्र घोषित होंगे। अब तक जेईई-मेन का ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि एक जनवरी तक है।

जेईई-मेन: मॉक टेस्ट जारी
जेईई-मेन वेबसाइट पर ऑनलाइन परीक्षा देने के लिए मॉक टेस्ट भी उपलब्ध है। इसके अनुसार विद्यार्थी को परीक्षा के दौरान मीडियम बदलने का भी अवसर दिया जाएगा। विद्यार्थी विभिन्न रंगों के माध्यम से हल किए प्रश्नों के उत्तरों में अंतर अंकित कर सकता है।

11 हजार दिव्यांग बच्चे होंगे क्वालीफाई
एडवांस के लिए पात्र होने वाले वाले विद्यार्थियों में से इस वर्ष कुल 11 हजार 200 विद्यार्थी शारीरिक रूप से विकलांग कैटेगिरी से होंगे। इनमें 5656 सामान्य श्रेणी के, 3024 ओबीसी, 1680 व 840 क्रमश: एससी-एसटी कैटेगिरी के चुने जाएंगे। इन शारीरिक विकलांग विद्यार्थियों में से ऐसे विद्यार्थी जो दृष्टि बाधित, डिस्लेसिया पीडि़त तथा हाथों के विकार से ग्रस्त उन्हें जेईई-एडवांस ऑनलाइन परीक्षा देने के लिए एक सहायक देने के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इन विद्यार्थियों को जेईई-एडवांस परीक्षा के लिए दोनों पेपरों में एक घंटा अतिरिक्त भी दिया जाएगा। ऐसे विद्यार्थियों को परीक्षा से एक दिन पहले 19 मई को परीक्षा केन्द्र पर रिपोर्ट करना होगा। वहां इनको जेईई-प्रतिनिधि एवं परीक्षक की उपस्थिति में बनाए गए पैनल में से एक विद्यार्थी को सहायक के रूप में चुनना होगा। दिया गया सहायक विद्यार्थी 11वीं कक्षा तक का विज्ञान संकाय का होगा। विद्यार्थी को स्वयं अपने द्वारा सहायक लाने की अनुमति नहीं होगी।

दस्तावेज करें अपलोड
शारीरिक रूप से विकलांग विद्यार्थियों को जेईई-एडवांस ऑनलाइन आवेदन के दौरान अपनी कैटेगिरी से संबंधित दस्तावेजों को अपलोड करना होगा और सहायक की आवश्यकता बतानी होगी। विद्यार्थी जेईई एडवांस की वेबसाइट से प्रारूप डाउनलोड कर पीडब्ल्यूडी सर्टिफि केट बनवा सकता है।

Published on: