कोटा

बड़ी खबर : कल घोषित होगी जेईई एडवांस्ड की तिथि

परीक्षा योग्यता और अटेम्पट में मिल सकती है राहत

less than 1 minute read
Jan 06, 2021
बड़ी खबर : कल घोषित होगी जेईई एडवांस्ड की तिथि

कोटा. केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक गुरुवार शाम 6 बजे जेईई एडवांस्ड की तिथि एवं आईआईटी प्रवेश पात्रता की घोषणा करेंगे। बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स जेईई एडवांस्ड की तिथि और आईआईटी में प्रवेश की पात्रता की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।


आईआईटी प्रवेश पात्रता में उन विद्यार्थियों को रहत मिल सकती है जिनका 12वीं बोर्ड में 75 प्रतिशत या टॉप-20 पर्सेन्टाइल पात्रता पूरी नहीं कर पाए हैं। ऐसे विद्यार्थी जिनका वर्ष 2020 में जेईई एडवांस्ड परीक्षा का अंतिम अटेम्पट था और वो इस वर्ष भी आईआईटी प्रवेश परीक्षा देने के इच्छुक है।

बड़ी संख्या में इन विद्यार्थियों ने इस संबंध में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री को ट्विटर के माध्यम से बोर्ड पात्रता और परीक्षा के अटेम्पट में रियायत देने के लिए आवेदन किया है। ऐसे में संभावना है कि इस वर्ष भी विद्यार्थियों के हित को देखते हुए रियायत की घोषणा की जा सकती है। इधर, जईई मेन 2021 की आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस परीक्षा के लिए अब तक करीब 4 लाख 36 हजार विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं।

Published on:
06 Jan 2021 09:00 pm
Also Read
View All