कोटा

JEE Mains 2018: Competition की दौड़ में जीतने की तैयारी में जुटे स्टूडेंट्स, जानिए परीक्षा की Important Dates

कोटा में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थी अब जी-जान से पढ़ाई में जुट गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2017, 8:11 PM IST
JEE MAINS 2018

कोचिंग सिटी कोटा में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थी अब जी-जान से पढ़ाई में जुट गए हैं। कोचिंग के साथ उन्होंने घर पर भी पढ़ाई का समय बढ़ा दिया है। सीबीएसई ने हाल ही देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेंस-2018 का शेड्यूल जारी किया है। इसके बाद से ही विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर ज्यादा गंभीर हो गए हैं। शेड्यूल के अनुसार प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों मोड में होगी। 8 अप्रेल 18 को ऑफलाइन व 15-16 अप्रेल 18 को ऑनलाइन परीक्षा होगी। इस परीक्षा बैठे परीक्षार्थियों में से 2 लाख 24 हजार विद्यार्थी जईई एडवांस के लिए क्वालिफाई करेंगे।


इन कॉलेजों में मिलता है प्रवेश
31 एनआईटी, 23 ट्रिपलआईटी, 21 जीएफटीआई की लगभग 26 हजार सीटों के साथ राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश मिलेगा।

1 दिसम्बर से शुरू होंगे आवेदन

परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया 1 दिसम्बर से शुरू होकर 1 जनवरी तक चलेगी। ऑनलाइन फीस जमा कराने की प्रक्रिया दो जनवरी तक होगी। इसके लिए आधार नम्बर अनिवार्य है। छात्रों को ऑनलाइन पेमेंट के दौरान एक प्रतिशत जीएसटी भी देना होगा।


यह है आवेदन की उम्र
एक अक्टूबर 1993 या उसके बाद जन्म लेने वाले अभ्यर्थी परीक्षा में हिस्सा ले सकेंगे। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और विकलांग छात्रों को उम्र सीमा में पांच साल की छूट दी जाएगी।

ये दे सकते हैं जेईई मेन

जेईई मेन में आवेदन 2016 और 2017 में बारहवीं परीक्षा पास करने वाले छात्र ही कर सकेंगे। इसके साथ ही जो छात्र 2018 में 12वीं की परीक्षा देंगे, वह भी आवेदन के पात्र होंगे।


यह होगा आवेदन शुल्क (एक पेपर से लिए)
ऑफलाइन एग्जाम

1000 रुपए फीस सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए।
500 रुपए फीस छात्राओं और आरक्षित वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए।

ऑनलाइन एग्जाम

500 रुपए फीस सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए।
250 रुपए फीस छात्राओं और आरक्षित वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए।

यह होगा आवेदन शुल्क (दोनों पेपर से लिए)

ऑफलाइन एग्जाम
1800 रुपए फीस सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए।

900 रुपए फीस छात्राओं और आरक्षित वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए।

ऑनलाइन एग्जाम
1300 रुपए फीस सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए।

650 रुपए फीस छात्राओं और आरक्षित वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए।


ये हैं महत्वपूर्ण तिथियां
- 1 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रकिया

- 1 जनवरी 2018 तक किए जा सकेंगे आवेदन
- 8 अप्रेल 2018 को होगा ऑफलाइन जेईई-मेन।

- 15 और 16 अप्रेल को होगा ऑनलाइन एग्जाम।
- 24 से 27 अप्रेल तक जारी होगी Answer Key।

Published on: