कोटा

आयो लाल, झूलेलाल के जयकारों से गूंजा शहर

झूलेलाल जयंती सोमवार को हर्षोल्लास से मनाई गई। विभिन्न संगठन व सामाजिक संस्थाओं की ओर से आयोजन हुए।
2 min read
• •
Updated: 19 Mar 2018, 10:02 PM IST
jhulelal jayanti 2018,

कोटा . झूलेलाल जयंती सोमवार को हर्षोल्लास से मनाई गई। विभिन्न संगठन व सामाजिक संस्थाओं की ओर से आयोजन हुए। कहीं शोभायात्रा और प्रभात फेरी तो कहीं रक्तदान शिविर लगाया गया। इनमें लोगों की भीड़ उमड़ी। भगवान झूलेलाल के जयकारे गूंजे।

Big News: कोटा की भामाशाह मंडी में धनिया से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी

झूलेलाल मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में रामतलाई स्थित झूलेलाल मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। जिस मार्ग से शोभायात्रा गुजरी, भक्ति की बयार चल पड़ी। मार्ग, दरवाजे, सड़कों के डिवाइडर व झरोखे लोगों के अटे हुए थे। हर किसी में भगवान झूलेलाल के प्रति श्रद्धा भाव नजर आ रहा था। शोभायात्रा में भगवान झूलेलाल, संत कंवरराम, भगवान शिव , राधाकृष्ण, देवी दुर्गा समेत कई झांकियां थी। इनके अलावा कई संदेशपरक झांकियां भी शामिल हुई।

मंत्रमुग्ध होकर नाचे श्रद्धालु

बैण्ड-बाजे, डीजे पर भगवान झूलेलाल व हिन्दी सिंधी भजन गूंजते रहे। श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर नृत्य करते रहे। इससे पहले विधायक संदीप शर्मा, एएसपी मुख्यालय उमेश ओझा व अन्य अतिथियों ने सेवा समिति के अध्यक्ष सतीश गोपलानी, महामंत्री हरिप्रकाश पंजवानी, अर्जुन जयसिंघानी, किशोर मदनानी, जय चंचलानी, प्रकाशवीर नाथानी समेत गणमान्यों के साथ झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। न्यास अध्यक्ष आर.के. मेहता ने भी शोभायात्रा में शिरकत की।

जोरदार आतिशबाजी की
शोभायात्रा मंदिर से रवाना होकर मोखापाड़ा, कैथूनीपोल, श्रीपुरा, सब्जीमंडी, गुमानपुरा कैनाल रोड, गुमानपुरा, सिंधी कॉलोनी के प्रमुख मार्गों, पुराना रावतभाटा बस स्टैण्ड, मल्टीपरपज स्कूल रोड, छावनी, कोटड़ी होते हुए तालाब की पाल स्थित सत्येश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां आतिशबाजी की गई और ज्योति को किशोर सागर तालाब में विसर्जित किया गया।

Big News: कोटावासियों ध्यान दें, घर के बाहर लगे एसी पर कबूतर बैठा तो हो सकती है आपकी मौत

जहां सफाई वहां भगवान

शोभायात्रा में भगवान राम, कृष्ण , झूलेलाल के अलावा कई झांकियां शामिल हुई। स्वच्छ भारत अभियान के तहत सजाई गई झांकी से बताया गया कि स्वच्छता परिवार की शान, जहां सफाई वहां भगवान सरीखे स्लोगन लिखे थे। इनके अलावा सामूहिक विवाह सम्मेलन की झांकी से फिजूलखर्ची से बचत के बारे में बताया। चिकित्सा, पर्यावरण व अन्य झांकियां भी शामिल हुई।

Published on: