मेरठ

इस बार जेईई मेन के लिए आधार जरूरी, आधार नंबर के बिना जेईई मेन परीक्षा का आवेदन नहीं भर सकेंगे छात्र

इंजीनियर बनने के लिए इस बार आधार कार्ड जरूरी होगा। आधार नंबर के बिना छात्र जेईई मेन परीक्षा का आवेदन नहीं भर सकेंगे। सीबीएसई ने इस बार जेईई मेन का ऑनलाइन फार्म जमा कराने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है।
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2016, 11:07 AM IST
uid.

इंजीनियर बनने के लिए इस बार आधार कार्ड जरूरी होगा। आधार नंबर के बिना छात्र जेईई मेन परीक्षा का आवेदन नहीं भर सकेंगे। सीबीएसई ने इस बार जेईई मेन का ऑनलाइन फार्म जमा कराने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है। सीबीएसई ने शुक्रवार को जेईई मेन परीक्षा की तारीखें और आवेदन प्रक्रिया की शर्तें जारी कर दीं।

नए नियमों के मुताबिक आवेदन करने वाले छात्रों के नाम, जन्मतिथि, पता आदि जानकारी का सत्यापन आधार कार्ड में दर्ज जानकारी से किया जाएगा। इसके बाद ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इतना ही नहीं जेईई-मेन की रैंकिंग तैयार करने में इस बार बारहवीं बोर्ड के अंकों का वेटेज नहीं जोड़ा जाएगा। इस फैसले का असर यह होगा कि जेईई-मेन की ऑल इंडिया रैंक अब सिर्फ जेईई-मेन स्कोर के आधार पर ही बनाई जाएगी।

हालांकि एनआईटी, ट्रिपलआईटी एवं जीएफटीआई में प्रवेश के लिए छात्रों को बोर्ड पात्रता पूरी करनी होगी जो कि कैटेगिरी अनुसार अपने-अपने बोर्ड की टॉप-20 पर्सेन्टाइल अथवा सामान्य व ओबीसी के लिए 75 प्रतिशत एवं एसटी-एससी के लिए 65 प्रतिशत प्राप्तांक रखे गए हैं।

राज्यों में भी जेईई मेन से होगा दाखिला

.कॅरियर काउंसलर अमित आहूजा ने बताया कि इस वर्ष भी गुजरात, मध्यप्रदेश, हरियाणा, उत्तराखण्ड, नागालैण्ड, ओडिशा और मध्यप्रदेश आदि राज्यों के इंजीनियरिंग कॉलेजों के साथ-साथ देश के कई प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में जेईई-मेन की रैंक के आधार पर ही एडमिशन दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण है परीक्षा

जेईई-मेन के जरिए 32 एनआईटी, 20 ट्रिपल आईटी व 18 जीएफटीआई की लगभग 24 हजार सीटों पर प्रवेश मिलता है। जिसके लिए प्रवेश प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू हो जाएगी।

सीबीएसई की ओर से जारी सूचना के मुताबिक छात्र दो जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे। जिसके बाद दो अप्रेल को ऑफ लाइन और आठ व नौ अप्रेल को ऑन लाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा परिणाम (स्कोर) 27 अप्रेल को घोषित किया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला