कोटा

दिल्ली में उपद्रव करने वाले कोटा स्टेशन पर पहुंचने की सूचना से मचा हड़कम्प

संदिग्धों को ट्रेन से उतारकर पूछताछ की
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Jan 2021, 8:18 PM IST
दिल्ली में उपद्रव करने वाले कोटा स्टेशन पर पहुंचने की सूचना से मचा हड़कम्प
दिल्ली में उपद्रव करने वाले कोटा स्टेशन पर पहुंचने की सूचना से मचा हड़कम्प

कोटा। दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान उपद्रव करने वाले तथा लालकिले पर अलग तरह का झण्ड़ा लगाने वाले आरोपियों के ट्रेन से कोटा होकर गुजरने की सूचना पर गुरुवार को पुलिस और प्रशासन में हड़कम्प मच गया है। तमाम सुरक्षा एजेन्सियों के अधिकारी स्टेशन पहुंच गए और ज्योंहि ट्रेन स्टेशन पर रूकी। एक बोगी में बैठे तीन संदिग्ध युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया, हालांकि पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। सूचना केवल अफवाह निकली। पुलिस कन्ट्रोल रूम पर किसी ने सूचना दी कि लाल किले पर विशेष तरह का झण्डा लगाने वाले युवक ट्रेन से कोटा आ रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस के अलावा आरपीएफ, जीआरपी, सेंट्रल आईवी, सीआईडी के अधिकारी जाप्ते के साथ स्टेशन पहुंचे और ट्रेनों की जांच शुरू की। जाप्ते ने अमृतसर से आ रही एक ट्रेन से 7 संदिग्ध युवक को पुलिस ने पकड़कर ट्रेन से उतार लिया और उनके से पूछताछ की। पुलिस उपाधीक्षक भगवतसिंह हिंगड़ ने बताया कि पूछताछ में युवकों में अमृतसर से आने की बात की कही और वह गोदरा जा रहे थे। पूछताछ के बाद 7 युवकों को दूसरी टे्रन से रवाना कर दिया।

Published on: