कोटा

क्रिकेट का ऑनलाइन चल रहा था करोड़ों का सट्टा, तीन गिरफ्तार

आरोपियों के पैन ड्र्राइव में सट्टे के करीब 2 करोड़ 47 लाख 35 हजार रुपए का हिसाब मिला है

less than 1 minute read
Jan 03, 2021
क्रिकेट का ऑनलाइन चल रहा था करोड़ों का सट्टा, तीन गिरफ्तार

हिसाब का मिला, क्रिकेट सट्टा उपकरण व 46 हजार जब्त किएकोटा। गुमानपुरा पुलिस ने रविवार को छावनी बंगाली कॉलोनी में अवैध रूप से क्रिकेट का ऑनलाइन सट्टा चलाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विकास पाठक ने बताया कि पुलिस टीम ने बंगाली कॉलोनी में वसीम के मकान पर दबिश देकर क्रिकेट सट्टे की ऑनलाइन खाईवाली करते हुए बालाजी टाउन बालिता रोड निवासी पंकज जैन, बोम्बे योजना निवासी तबरेज अहमद तथा विज्ञान नगर निवासी लियाकत अली को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से क्रिकेट सट्टा एक एलईडी, एक लैपटॉप, एक पैन ड्राइव, एक की- बोर्ड, छह मोबाइल, एक सेट्अप बैक, हिसाब का रजिस्टर मय क्रिकेट सट्टा 46 हजार रुपए जब्त किए हैं। आरोपियों के पैन ड्र्राइव में सट्टे के करीब 2 करोड़ 47 लाख 35 हजार रुपए का हिसाब मिला है। वृत्ताधिकारी घनश्याम ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल की डिटेल से व पूछताछ में सम्पर्क में आए लोगों से भी अनुसंधान किया जाएगा। ऑनलाइन सट््टा लगाने वाले व कारोबार में लिप्त अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। कार्रवाई प्रशिक्षु आरपीएस शंकरलाल की अगुवाई में की गई।

Published on:
03 Jan 2021 10:36 pm
Also Read
View All