
कोटा. बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के प्रतापनगर में शुक्रवार रात को पुरानी रंजिश को लेकर कुछ युवकों ने चार जनों पर चाकूओं से जानलेवा हमला कर दिया। ( Deadly attack with knife on Youth ) इसमें एक युवक को गंभीर चोटें आई। जिसका आपात ऑपरेशन किया गया। पुुलिस ( police ) एएसआई विष्णु कुमार ने बताया कि बोरखेड़ा के गायत्री विहार निवासी शिवम गोस्वामी(20), बोरखेड़ा खारा कुआं निवासी प्रमोद कुशवाह (17), सुल्तानपुर के तोरण निवासी उमाशंकर उर्फ लक्की बैरवा (20) व धर्मपाल (19) ने बताया कि शुक्रवार शाम को वे प्रतापनगर में थे।
इसी दौरान वहां पहले से घात लगाकर बैठे शोयल, अरबाज समेत चार-पांच अन्य जनों ने उन पर चाकूओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया तथा फरार हो गए। पुलिस व परिजनों ने घायलों को एम्बुलेंस से एमबीएस चिकित्सालय में भर्ती करवाया। जहां चारों का उपचार शुरू किया गया। इसमें उमाशंकर के पेट में चाकू से गंभीर वार होने से उसे आपात ऑपरेशन के लिए ले जाया गया।
Read More: बंधी के लिए खाकी ने अपनों को ही लगाया ठिकाने तो राजस्थान में ध्वस्त हुआ पुलिस का मुखबिर नेटवर्क, भरोसा उठा तो छूटे पसीने
चल रही पुरानी रंजिश
घायलों व हमलावरों के बीच किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है। इसके चलते दोनों पक्षों में शुक्रवार दोपहर भी झगड़ा हुआ था। इसके बाद शाम को आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है पुलिस ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।