कोटा

रैंप पर बिखरा फैशन का जलवा, छाई कोटा डोरिया की खूबियां, राजस्थान पत्रिका कोटा संस्करण के 40वें स्थापना दिवस पर सिटी पार्क में हुआ आयोजन

Kota Doria Fashion Show: तीसरे राउंड में मॉडल्स दिव्या जैन, शेख निखत, राधिका मीणा, मान्या श्रीवास्तव, शेख कैफी, रीतिका लालवानी, भावना कोली, माही वर्मा और खुशी अंसारी ने पत्रिका के प्रति आमजन के विश्वास को परिधानों के जरिए दर्शाया।

2 min read
Mar 08, 2025

40th Foundation Day Of Kota Patrika Edition: राजस्थान पत्रिका कोटा संस्करण के 40 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर ‘मैं कोटा हूं’ पत्रिका महोत्सव के तहत शुक्रवार को सिटी पार्क में फैशन शो का आयोजन किया गया। एमपी थियेटर परिसर में मॉडल्स ने कैटवॉक कर कोटा डोरिया की खूबियों को बताया।

मॉडल्स ने तीन राउंड में राजस्थानी सुरों पर कोटा डोरिया की साड़ी, कोटा डोरिया लहंगा, पेपर ड्रेसेस, एक्सेसरीज विद पेपर्स के संग फैशन का जादू चलाया। संयोजक पूजा राजवंशी ने बताया कि आमतौर पर लोग कोटा डोरिया की साड़ी व लहंगा के बारे में तो जानते हैं, लेकिन इससे अन्य परिधान भी तैयार हो सकते हैं ।

कोटा डोरिया से बने परिधान नया लुक देने के साथ अपनी परपरा, कला, संस्कृति को भी दर्शाते हैं। फैशन शो का आयोजन कुटुर इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी की ओर से किया गया।

तीसरे राउंड में मॉडल्स दिव्या जैन, शेख निखत, राधिका मीणा, मान्या श्रीवास्तव, शेख कैफी, रीतिका लालवानी, भावना कोली, माही वर्मा और खुशी अंसारी ने पत्रिका के प्रति आमजन के विश्वास को परिधानों के जरिए दर्शाया।

संस्था के डिजाइनर्स नूर उल कमर, ईशिता मित्तल, रोशनी अंसारी, टीना सोनी, नुरेन अंसारी, मनीषा खातिखेरा, मोहमद रेहान, हरप्रीत कौर, भावना शक्यवाल, माही वर्मा और प्रभरानी कौर ने क्रिएटिव पेपर आर्ट ड्रैसेज तैयार कर क्रिएटिविटी दिखाई।

आज होगा मातृ शक्ति का समान

‘मैं कोटा हूं’ पत्रिका महोत्सव के तहत शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मातृ शक्ति समान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ व उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को मातृ शक्ति समान से पुरस्कृत किया जाएगा।

दिवंगत कन्हैयालाल व रतनबाई चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मातृ शक्ति समान समारोह दोपहर 2 बजे केशवपुरा लाईओवर के पास उदय रेजीडेंसी में आयोजित किया जाएगा। ट्रस्ट अध्यक्ष विमलचंद जैन ने बताया कि मुय अतिथि सिटी एसपी डॉ. अमृता दुहन होंगी। विशिष्ठ अतिथि वाणिज्यिक कर विभाग की अतिरिक्त आयुक्त सुनीता डागा, संभागीय मुय वन संरक्षक, कोटा व आईएफएस सोनल जौरिहार, मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. संगीता सक्सेना होंगी।

Published on:
08 Mar 2025 09:20 am
Also Read
View All

अगली खबर