दीगोद में दोपहर 12 से 3 बजे तक मेगा बहुउद्देशीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नीमोदा रोड पर आयोजित किया जाएगा। शिविर में कोटा के विशेषज्ञ डॉक्टर सेवाएं देंगे। शिविर का आयोजन पुरोहित किशनचन्द्र शर्मा उदपुरिया की स्मृति में कन्हैयालाल रतन बाई मड़िया चेरिटेबल ट्रस्ट, पुरोहित किशनचन्द्र शर्मा स्मृति संस्थान की ओर से किया जाएगा। शिविर संयोजक डॉ. एलएन शर्मा ने बताया कि शिविर के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर होंगे। अध्यक्षता संभागीय आयुक्त राजेन्द्रसिंह शेखावत होंगे। शिविर में अस्थि घनत्व, ईसीजी, ब्लड शुगर, कम्प्यूटर से आंखों की जांच की सुविधा नि:शुल्क रहेगी। बीसीजी और पोलिया टीकाकरण भी किया जाएगा। दवा भी मरीजों को नि:शुल्क दी जाएगी।