कोटा

Kota Mandi Bhav : सोयाबीन व लहसुन मंदा, मूंग दाल तेज

लहसुन 300 रुपए प्रति क्विंटल मंदा रहा। किराना बाजार में खाद्य तेलों में मामूली उतार-चढ़ाव रहे

2 min read
Sep 08, 2025

भामाशाहमंडी में सोमवार को विभिन्न कृषि जिंसों की आवक करीब 30000 कट्टे की रही। सोयाबीन 100 रुपए मंदा रहा। लहसुन लगभग 11000 कट्टे की आवक रही। भाव 2200 से 8700 रहे। बॉक्स पैकिंग 4000 से 9000 रहा। लहसुन 300 रुपए प्रति क्विंटल मंदा रहा। किराना बाजार में खाद्य तेलों में मामूली उतार-चढ़ाव रहे। जबकि बारिश के कारण फसल खराबी के कारण मूंग दाल में 300-400 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी रही।

भाव : गेहूं 2571 से 2671, धान सुगन्धा 2200 से 2551, धान (1847) 2600 से 2800, धान (1509) 2200 से 2801, धान (1718) 3000 से 3400, धान पूसा 2700 से 3101, सोयाबीन 4000 से 4461, सरसों 6200 से 6700, अलसी 6800 से 7000, ज्वार शंकर 2200 से 2700, ज्वार सफेद 2800 से 4000, बाजरा 2000 से 2300, मक्का 2000 से 2200, जौ 2000 से 2300, तिल्ली 7000 से 9100, मैथी 3800 से 4650, कलौंजी 16000 से 20000, धनिया नया सूखा बादामी 6000 से 7000, धनिया नया ईगल 6500 से 7200, मूंग 7000 से 7150, उड़द पुराना 4000 से 6000, उड़द नया 5500 से 6800, चना देशी 5200 से 5500, चना मौसमी 5000 से 5500, चना पेप्सी 4800 से 5500 रुपए प्रति क्विंटल रहा।

खाद्य तेल भाव : (15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड फॉर्च्यून 2230, चंबल 2200, सदाबहार 2115, लोकल रिफाइंड 1970, दीप ज्योति 2135, सरसों स्वास्तिक 2760, अलसी 2380 रुपए प्रति टिन।

मूंगफली : ट्रक 2790, कोटा स्वास्तिक 2360, सोना सिक्का 2630, कटारिया गोल्ड 2360 रुपए प्रति टिन।

वनस्पति घी : स्कूटर 1880, अशोका 1880 रुपए प्रतिटिन।

चीनी : 4280 से 4320 क्विंटल।

देसी घी : मिल्क फूड 9190, कोटा फ्रेश 9000, पारस 9150, नोवा 9100, अमूल 9350, सरस 9460, मधुसूदन 9580 रुपए प्रतिटिन।

चावल व दाल : बासमती चावल 7000-8500, मूंग दाल 8500-9000, मूंग मोगर 9500-10000, उड़द दाल 8000-9000, तुअर दाल 7500-10300 क्विंटल रहा।

कोटा सर्राफा : चांदी व सोने में तेजी

सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी के भाव में 1200 रुपए प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई तथा भाव 126900 रुपए प्रति किलो रहे। सोने के दामों में 2100 रुपए की तेजी दर्ज की गई। सोना कैडबरी के भाव 111300 तथा सोना शुद्ध 109200 रुपए प्रति दस ग्राम रहे।

गोल्ड कैरेट भाव

गोल्ड (24 k) (99.5): 111350

गोल्ड (22 k) : 103102

गोल्ड (20 k) :96826

गोल्ड (18 k) : 89080

गोल्ड (14 k) : 78415

(भाव: कोटा ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार)

Updated on:
08 Sept 2025 07:08 pm
Published on:
08 Sept 2025 07:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर