कोटा

Mandi News: मिलर्स की मांग से गेहूं, सोयाबीन व चना में तेजी, धनिया मंदा रहा

Kota Mandi: भामाशाह मंडी में मंगलवार को 30 हजार कट्टे कृषि जिंस की आवक हुई। गेहूं 50, सोयाबीन 50, चना 100 रुपए प्रति क्विंटल भाव तेज रहे वहीं धनिया 150 रुपए मंदा रहा। लहसुन की आवक 4000 कट्टों की रही।

2 min read
Aug 29, 2023

Kota Mandi: भामाशाह मंडी में मंगलवार को 30 हजार कट्टे कृषि जिंस की आवक हुई। गेहूं 50, सोयाबीन 50, चना 100 रुपए प्रति क्विंटल भाव तेज रहे वहीं धनिया 150 रुपए मंदा रहा। लहसुन की आवक 4000 कट्टों की रही। लहसुन मीडियम 200 रुपए तेज रहा। लहसुन 4500 से 14000 रुपए प्रति क्विंटल बिका। किराना बाजार में भाव स्थिर रहे। कोटा ग्रेन एण्ड सीड्स मर्चेन्ट एसोसिएशन के महासचिव महेश खण्डेलवाल ने बताया कि रक्षाबंधन के उपलक्ष में 31 अगस्त गुरुवार को भामाशाहमंडी में अवकाश रहेगा।

भाव: गेहूं मिल दड़ा लस्टर 2350 से 2400, गेहूं एवरेज 2400 से 2550, बेस्ट टुकड़ी 2550 से 2750, सोयाबीन 4000 से 4911, सरसों 4700 से 5550, धान (1509) 3000 से 3200, धान सुगंधा 2500 से 2901, धान (1718) 3200 से 4201, धान (1121) 3200 से 4100, धान (पूसा वन) 3200 से 3851, मक्का लाल 1700 से 2000, मक्का सफेद 1800 से 2100, अलसी 4500 से 4800, ग्वार 4500 से 5600, मैथी 6000 से 6500, कलौंजी 15000 से 17000, जौ 1600 से 2000, ज्वार नई शंकर 2100 से 2400, ज्वार सफेद 3000, बाजरा 1800 से 2200, मसूर 5000 से 5800, मूंगहरा 6000 से 7800, चना देशी बेस्ट 5100 से 5875, चना देशी मीडियम 4800 से 5600, चना पेप्सी 5500 से 5950, चना मौसमी 5400 से 5900, चना कांटा 5200 से 5500, उड़द एवरेज 4000 से 6300, उड़द बेस्ट 6500 से 7500, धनिया रेनडेमेज 5200 से 5400, धनिया बादामी 5400 से 6000, धनिया ईगल 6300 से 6600, धनिया रंगदार 7000 से 8000 प्रति क्विंटल रहा।

खाद्य तेल भाव: (15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड फॉच्र्यून 1740, चम्बल 1720, सदाबहार 1620, एलेक्सा 1530, दीप ज्योति 1640, सरसों स्वास्तिक 2010, अलसी 2080 रुपए प्रति टिन।
मूंगफली: ट्रक 3220, स्वास्तिक निवाई 2830, कोटा स्वास्तिक 2800, सोना सिक्का 2950 रुपए प्रति टिन।
देसी घी: मिल्क फूड 7480, कोटा फ्रेश 7350, पारस 7450, नोवा 7520, अमूल 10300, सरस 9500, मधुसूदन 7980 रुपए प्रतिटिन।
वनस्पति घी: स्कूटर 1480, अशोका 1480 रुपए प्रतिटिन।
चीनी: 3980 से 4030 प्रति क्विंटल।

चावल व दाल: बासमती चावल 6500-12500, पौना 6500-8500, डबल टुकड़ी 5500-7000, टुकड़ी 3800-4800, गोल्डन बासमती साबुत 8200-9700, पौना 4000-5000, डबल टुकड़ी 3000-3800, कणी 2500-3000, तुअर 14000-16000, मूंग 9000-9800, मूंग मोगर 9000-10500, उड़द 9800-11000, उड़द मोगर 10000-12500, मसूर 7600-8000, चना दाल 7200-7500, पोहा 4000-5200 रुपए प्रति क्विंटल।

कोटा सर्राफा: चांदी स्थिर-सोने में तेजी
कोटा. स्थानीय सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी के भाव स्थिर रहे वहीं सोने के भावों में तेजी रही। चांदी 74,000 रुपए प्रति किलो बोली गई। जबकि जेवराती सोना 50 रुपए तेजी के साथ भाव 60,400 रुपए प्रति दस ग्राम रहे।
भाव: चांदी 74,000 रुपए प्रति किलोग्राम, कैडबरी सोना प्रति 10 ग्राम 60,400 रुपए, शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 60,700 रुपए बिका। टैक्स व अन्य खर्चे अलग।

अंडा बाजार
कोटा.अंडा कारोबार में फार्मी अंडा 500 रुपए प्रति सैकड़ा, 160 रुपए प्रति प्लेट, 70 रुपए दर्जन।

Published on:
29 Aug 2023 06:46 pm
Also Read
View All