कोटा

Kota Mandi: 14 जनवरी 2022: किराना बाजार में भाव स्थिर रहे, सर्राफा बाजार में सोने में तेजी रही

कोटा Bhamashah Mandi में शुक्रवार को मकर संक्राति के उलपक्ष में अवकाश रहा। किराना बाजार में भाव स्थिर रहे।
2 min read
• •
Updated: 14 Jan 2022, 9:02 PM IST
 किराना व सर्राफा बाजार भाव
Kota Mandi: 14 जनवरी 2022: किराना बाजार में भाव स्थिर रहे

कोटा. Bhamashah Mandi में शुक्रवार को मकर संक्राति के उलपक्ष में अवकाश रहा। किराना बाजार में भाव स्थिर रहे।

खाद्य तेल (भाव 15 किलो प्रति टिन): सोया रिफाइंड: फॉच्र्यून 2140, चम्बल 2125, सदाबहार 2035, किचन लाइट 1960, दीपज्योति 2050, सरसों स्वास्तिक 2720, अलसी 2980 रुपए प्रति टिन।
मूंगफली: ट्रक 2640, स्वास्तिक निवाई 2340, कोटा स्वास्तिक 2280, सोना सिक्का 2400 रुपए प्रति टिन।

देसी घी: मिल्क फूड 6000, कोटा फ्रेश 5850, पारस 6000, नोवा 6125, अमूल 6500, सरस 6700, मधुसूदन 6300 रुपए प्रतिटिन।
वनस्पति घी: स्कूटर 1790, अशोका 1790 रुपए प्रतिटिन।
चीनी: 3640-3680 प्रति क्विंटल।

चावल व दाल: बासमती चावल 8000-10000, पौना 5200-6000, डबल टुकड़ी 4400-5000, टुकड़ी 2400-3000, गोल्डन बासमती साबुत 7500-8500, पौना 3500-4500, डबल टुकड़ी 3000- 3500, कणी 2500-3000, तुअर 8000-10000, मूंग 7700-8300, मूंग मोगर 8000-8800, उड़द 7400-8400, उड़द मोगर 8000-10000, मसूर 8000-8600, चना दाल 5700-6000, पोहा 2800-3800 रुपए प्रति क्विंटल।

कोटा सर्राफा: चांदी स्थिर-सोने में तेजी
कोटा. स्थानीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी स्थिर रही वहीं सोने में तेजी रही। चांदी 63,000 रुपए प्रति किलो बोली गई, जबकि जेवराती सोना 100 रुपए तेजी के साथ भाव 49,550 रुपए प्रति दस ग्राम रहे।

भाव: चांदी 63,000 रुपए प्रति किलोग्राम, कैडबरी सोना प्रति 10 ग्राम 49,450 रुपए, शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 49,700 रुपए बिका। टैक्स व अन्य खर्चे अलग।

अंडा बाजार
कोटा. अंडा कारोबार में फार्मी अंडा 510 रुपए प्रति सैकड़ा, 170 रुपए प्रति प्लेट, 70 रुपए दर्जन।

ई-नाम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों को मिलेगा पुरस्कार
कोटा. कृषि विपणन निदेशालय ने कृषि मंडियों में कृषि जिंस लेकर आने वाले किसानों के लिए कृषक उपहार योजना लागू की है। योजना में किसानों को 10 हजार से लेकर 2.50 लाख रुपए तक की राशि पुरस्कार में मिलेगी। निदेशालय ने कृषक उपहार योजना 1 जनवरी 22 से लागू की है। इसके तहत किसानों को मंडी समिति में संचालित ई-नाम परियोजना के तहत मंडियों में अपनी कृषि उपज बेचने व ई-भुगतान प्राप्त करने पर नि:शुल्क ई-उपहार कूपन मंडी समिति के माध्यम से जारी किए जाएंगे। यह योजना 31 दिसम्बर 22 तक है।

Published on: