नागरिक सहकारी बैंक के चुनाव
कोटा। कोटा नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड कोटा के चुनाव में प्रतिनिधि साधारण निकाय के लिए 107 वार्ड के 107 उम्मीदवारों को मंगलवार को नामवापसी तिथि के उपरान्त निर्विरोध घोषित कर उन्हे निर्वाचित प्रमाण पत्र माहेश्वरी भवन में सौपे गए। निर्वाचन अधिकारी बलविंदर सिंह गिल ने बताया कि सभी वार्डो में सिंगल आवेदन प्राप्त हुए थे ऐसे में मंगलवार दोपहर 02 बजे नाम वापसी समय पूर्ण होने पर सभी सदस्यों को निर्विरोध घोषित कर प्रमाण पत्र अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला,उपभोक्ता होलसेल भण्डार के अध्यक्ष हरिकृष्ण बिरला,चुनाव अधिकारी बलविंदर सिंह गिल,उपभोक्ता भण्डार की महाप्रबंधक बीना बैरवा,नागरिक सहकारी बैंक के एमडी बिजेन्द्र कुमार शर्मा द्वारा सौंपे गए। इस अवसर हितकारी सहकारी शिक्षा समिति की अध्यक्ष सूरज बिरला, सभा नम्बर 108 की अध्यक्ष डॉ.मीनू बिरला,महिला नागरिक सहकारी बैंक की अध्यक्ष मंजू बिरला,विमल जैन,डा.रामगोपाल अग्रवाल,भाजपा महिला मंडल,पूर्व राज. प्रदेश अध्यक्ष महेश चंद अजमेरा,माहेश्वरी समाज के पदाधिकारी,बैंक उपाध्यक्ष हेमराज सिंह हाडा,जगदीश जिंदल,महेश शर्मा,राकेश जैन,महेश चंद अजमेरा, सुरेश काबरा,राजेन्द्र कुमार शारदा,प्रमोद कुमार भण्डारी, महावीर सुवालका,ऐश्वर्य जैन नवनीत जाजू,आर के जैन,सुधीन्द्र गौड़ ने बिरला को निर्विरोध चुनाव करवाने पर शुभकामनाएं दी। निर्वाचन अधिकारी गिल ने बताया कि 107 प्रतिनिधि साधारण निकाय के सदस्य मिलकर 12 संचालको का चयन करेंगे और संचालक मिलकर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चयन 20 सितम्बर तक करेंगे।