
कोटा. शहर के बाहरी इलाकों में तेजी से बस रहे रिहायशी इलाकों में जमकर बिजली चोरी हो रही है। जेवीवीएनएल ( Jaipur Electricity Distribution Corporation ) ने दो दिनों तक छापेमारी ( electricity vigilance ) की तो 10-20 नहीं बल्कि 192 बिजली चोर ( electricity theft ) पकड़े गए। छापेमारी करने गए अभियंताओं ने इन पर 26.95 लाख का जुर्माना लगाया है। सात दिनों में जुर्माना जमा न करने पर इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। रंगपुर रोड हो चाहे आंवली रोझड़ी से लेकर झालावाड़ और बांरा-बूंदी रोड शहर के बाहरी हिस्सों में बिक रही सस्ती जमीन के चलते बड़ी तेजी से रिहायशी इलाके विकसित हो रहे हैं।
कॉलोनियां तो अवैध हैं ही ऊपर से इनमें कॉलोनाइजरों ने बिजली के खंभे गाढ़ कर अवैध बिजली सप्लाई भी कर रखी है। बीते दिनों घर-घर जाकर उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनने निकले जयपुर विद्युत वितरण निगम कोटा सर्किल के अधीक्षण अभियंता डीके गुप्ता को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के अभियंताओं को दो दिन तक छापेमारी के निर्देश दिए।
Read More: बेटे की आत्मा लेने 2 साल बाद एमबीएस पहुंचे परिजन, तांत्रिकों ने किया अनुष्ठान, टोना-टोटके से अस्पताल में मचा हड़कम्प
सहायक अभियंता कोटा ग्रामीण एमएल बेहलवाल ने बताया कि शनिवार और रविवार को 23 कॉलोनियों में जेवीवीएनएल के अभियंताओं ने सुबह छह बजे ही छापेमारी की कार्रवाई कर दी। शनिवार को 101 लोगों के घरों में चोरी की बिजली जलते पाई गई। जिन पर 14.85 लाख रुपए का जुर्माना लगाया।
Read More: मनचलों ने लड़की को छेड़ा, थाने पहुंची तो पुलिस ने भगाया, धरने पर बैठे विधायक, देर रात चला हाईवोल्टेज ड्रामा
इसके साथ ही अवैध तरीके से डाली गई सप्लाई लाइनों को भी काट दिया गया। कनेक्शन न कराने पर इन्हें उखाडऩे की भी चेतावनी दी। रविवार को 91 लोग चोरी से बिजली जलाते पकड़े गए। जिन पर 12.10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। उन्होंने बताया कि बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।