कोटा

परवन नदी में बजरी के अवैध करते पांच ट्रैक्टर समेत 6 गिरफ्तार

खातौली में बजरी के अवैध परिवहन के मामले में थानाधिकारी समेत आठ पुलिस कर्मियों पर गाज गिरने के बाद जिलेभर में पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Dec 2020, 7:56 PM IST
परवन नदी में बजरी के अवैध करते पांच ट्रैक्टर समेत 6 गिरफ्तार
परवन नदी में बजरी के अवैध करते पांच ट्रैक्टर समेत 6 गिरफ्तार

कोटा. खातौली में बजरी के अवैध परिवहन के मामले में थानाधिकारी समेत आठ पुलिस कर्मियों पर गाज गिरने के बाद जिलेभर में पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। थानाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ मंगलवार सुबह से ही कार्रवाई शुरू कर दी। इससे बड़ी कार्रवाई बपावर कलां थाना पुलिस ने की। परवन नदी से अवैध रूप से बजरी का खनन करते हुए मौके पर पांच ट्रैक्टर और छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा अन्य थानों में भी कार्रवाई हुई है। कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि बारां जिले में बिलावन गांव के पास परवन नदी में बड़े पैमाने पर काली बजरी का अवैध खनन हो रहा है। विशेष टीम ने मंगलवार को अवैध बजरी का खनन कर आते ट्रैक्टर ट्रॉली को रुकवाया तो वाहन चालकों ने वाहन भगाने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर पांच ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा और जब्त कर लिया। मौके से अवैध बजरी खनन और परिवहन में शामिल 6 लोगों को भी गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पिछले एक सप्ताह में अवैध खनन के खिलाफ एक दर्जन से अधिक कार्रवाई की है। इसमें बजरी के अवैध स्टॉक को भी जब्त किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन के नेतृत्व में कार्रवाई के लिए संयुक्त टीम गठित की है। जो जिलेभर में अवैध खनन की शिकायत पर कार्रवाई करती है।

Updated on:
15 Dec 2020, 7:56 PM IST
Published on: